Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Assembly’ मानसून सत्र को लेकर सख्ती, अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
    Chhattisgarh

    Assembly’ मानसून सत्र को लेकर सख्ती, अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त

    News EditorBy News EditorJune 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Assembly’ एमसीबी। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विधानसभा सत्र के दौरान जिले से जुड़े प्रश्नों के समयबद्ध, सटीक और तथ्यात्मक जवाब उपलब्ध कराने तथा शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

    प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए फैसला

    कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्रश्न, जानकारी और प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा में शासन को भेजना अनिवार्य होता है। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी वजह से किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को सामान्य अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

    Chhattisgarh Monsoon Session 2026 : 1033 सवालों की बौछार के लिए तैयार विपक्ष’ 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

    विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी छुट्टी

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल अत्यंत आवश्यक एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। ऐसे मामलों में भी संबंधित अधिकारी को सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करनी होगी। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने या अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

    समय पर उपलब्ध करानी होगी जानकारी

    विधानसभा सत्र के दौरान अक्सर विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इनका उत्तर तय समय सीमा के भीतर शासन को भेजना अनिवार्य होता है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी आंकड़े, रिपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें, ताकि किसी भी प्रश्न का जवाब समय पर और तथ्यात्मक रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

    सभी विभागों को जारी किए गए निर्देश

    जिला प्रशासन ने आदेश की प्रति सभी विभाग प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों को भेजते हुए इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि विधानसभा सत्र शासन-प्रशासन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और समयबद्ध कार्य निष्पादन आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि प्रशासनिक कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकें और विधानसभा में जिले से संबंधित सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026

    स्मार्ट मीटर से महंगे बिजली बिल तक, कोरबा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

    August 23, 2026

    महतारी वंदन योजना से शुकवारो बाई के जीवन में आई आर्थिक मजबूती, रक्षाबंधन पर खुद के लिए करेंगी राशि का उपयोग

    August 23, 2026

    डीएमएफ से कौशल विकास को नई दिशा, युवाओं के हाथों में हुनर और रोजगार के अवसर

    August 23, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026

    स्मार्ट मीटर से महंगे बिजली बिल तक, कोरबा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

    August 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.