रायपुर में 1 दिसंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला होने जा रहा है। जिसके लिए आज से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। मैच का टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही उपलब्ध है जिसकी हार्ड कॉपी देने के लिए रायपुर के इनडोर स्टेडियम में टिकट कलेक्शन काउंटर बनाए जा रहा है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मुकाबला खेला जाएगा। टिकटों के दाम भी तय कर लिए गए हैं। शुरुआती कीमत इसकी 3500 रुपए होगी। हालांकि स्टूडेंट के लिए 1 हजार में टिकट की व्यवस्था की जाएगी।

कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट की कीमत 25 हजार रुपए
रायपुर में होने वाले इंडिया-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच का टिकट 3500 रुपए से शुरू होगा। इसके बाद टिकटों के दाम 2000, 2500 तक होंगे । स्टूडेंट के लिए भी टिकट का दाम 1000 है। हालांकि रायपुर में ही जनवरी में खेले गए इंडिया-न्यूजीलैंड के मैच में स्टूडेंट्स के लिए टिकट की कीमत 500 थी।
वहीं कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट की कीमत 25 हजार रखी गई है। इसके अलावा लोअर स्टैंड के लिए 7500, 5000 और 4000 रुपए दाम तय किए गए हैं। साथ ही टिकट की अलग अलग कैटेगरी भी रखी गई है जिसमें सिल्वर 10 हजार, गोल्ड 12 हजार 500 और प्लेटनियम की टिकट 15 हजार में मिलेगी।



