Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
14 October 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 14 अक्टूबर का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज बुधवार का दिन है. मेष राशि- आपका मन रचनात्मक कामों में लगा रहेगा। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। पैसों की स्थिति संतुलित बनी रहेगी। परिवार और रिश्तों में मिठास रहेगी। सेहत ठीक रहेगी और…
न्यूज़ चांपा । शक्ति स्वरूपा आराधना का महापर्व अर्थात नवरात्रि के सुअवसर पर मां दुर्गा जी की विशेष आराधना की जाती है व मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते हैं हर भक्त की अभिलाषा होती है की माता रानी के दर्शन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें नवरात्रि महापर्व पर माता रानी के हमें दर्शन लाभ का सौभाग्य प्राप्त हो ऐसी अभिलाषा लेकर दर्शन को गए माता रानी के दरबार पर इसी कड़ी में डागा कॉलोनी बरपाली चौक स्टेशन रोड निवासी रोशनलाल हार्डवेयर स्टोर्स अजय मधु अंशिका लक्ष्य अग्रवाल ऐरन परिवार चांपा ने शक्ति स्वरूपा मां भगवती अड़भार अष्टभुजी मां…
बालकोनगर, 12 अक्टूबर, 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पोषण माह 2026 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ खानपान की आदतों को प्रोत्साहित करने और बाल विकास में समुदाय की भागीदारी मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गईं। बालको की ‘आरोग्य’ परियोजना और ‘नंद घर’ पहल के तहत आयोजित इस अभियान के माध्यम से 28 नंद घरों में 1,500 से अधिक बच्चों, माताओं और उनकी देखभाल करने वालों तक पहुंच बनाई गई। यह पहल भारत सरकार के पोषण अभियान के उद्देश्यों के…
जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, चांपा में “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्रीमती…
जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। माता शबरी की पावन धरा, भगवान श्री शिवरीनारायण जी के धाम में नवरात्रि, दशहरा मेला के पावन अवसर पर शिवरीनारायण स्थित मेला ग्राउंड में 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी तथा श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम…
जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम बनाहिल स्थित लड्डू गोपाल राइस मिल के डामर प्लांट कार्यालय में चोरी के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 316/2026 के तहत धारा 331(4), 305(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विवरण दिनांक 10 अगस्त 2026 की रात करीब 12:30 बजे राइस मिल के चौकीदार भूपेन्द्र साहू ने प्रार्थी मुकेश केड़िया को फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग डामर प्लांट के कार्यालय में चोरी करने के लिए घुसे हैं। मामले की रिपोर्ट…
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में नवरात्रि पर्व के दौरान कानून/सुरक्षा -व्यवस्था ड्यूटी बनाए रखने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग/रात्रि गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना चांपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चांपा के बरपाली चौक के पास घेराबंदी कर एक ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 NH 7770 के साथ चार संदिग्धों को पकड़ा। सूचना के अनुसार, संदिग्ध हथियार दिखाकर आने – जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाशी…
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने से गन्ना किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से लिए गए इस निर्णय से गन्ना किसानों को बढ़ी हुई दर से बोनस का लाभ मिलेगा। इस निर्णय के फलस्वरूप पेराई सत्र 2025-26 में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर, कवर्धा को गन्ना बेचने वाले 14,961 किसानों को लगभग 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि प्राप्त होगी। पेराई सत्र…
CG NEWS : राजनांदगांव/झारखंड। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार, 13 अक्टूबर को हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नौ महीने का एक बच्चा सुरक्षित बच गया। घायलों को जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत जानकारी के मुताबिक, परिवार 13…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का वॉट्सऐप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। ठग मंत्री के नाम का इस्तेमाल कर उनके परिचितों को मैसेज भेज रहे हैं और पैसों की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मंत्री के नाम पर 32 हजार रुपये और उनके निजी सहायक (PA) ओमप्रकाश राजवाड़े के नाम पर 52 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। ठगों ने मैसेज में UPI ब्लॉक होने का हवाला देकर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। मामले की जानकारी मिलने के बाद मंत्री ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वहीं,…
