Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG Crime : कोरबा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसी विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया, जब गुस्से में आकर पति…
CG Crime News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है। चालाकी से बच्चियों को अलग कर वारदात जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपनी सहेली के साथ गांव में खेल रही थी। इसी दौरान गांव के कोतवाल ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया। आरोपी ने पहले एक बच्ची को चॉकलेट लेने के बहाने दुकान भेज दिया। CG NEWS : लॉज की आड़ में चल रहा…
(कोरबा) आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों को हटाने से पहले हो पुनर्वास-महापौर संजू देवी राजपूत
कोरबा (ईएमएस) आरटीओ कार्यालय के सामने वर्षों से संचालित ठेलों और दुकानों को हटाने के प्रस्ताव के बीच महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रभावित व्यवसायियों को राहत देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दुकानों और ठेलों को यथावत रखा जाए अथवा हटाने की स्थिति में पहले उनके पुनर्वास और व्यवस्थापन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जानकारी के अनुसार नगर निगम कार्यालय साकेत भवन पहुंचे दुकानदारों और ठेला संचालकों ने महापौर से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। व्यवसायियों ने बताया कि वे पिछले लगभग 13 वर्षों से आरटीओ कार्यालय के सामने ऑनलाइन वाहन बीमा, दस्तावेजी कार्य और अन्य सेवाएं…
कोरबा इस मानसून में कोरबा से कुसमुंडा आने-जाने वाले राहगीरों को जर्जर सडकों और जानलेवा गड्ढों से बड़ी राहत मिलने उम्मीद जताई जा रही हैं। वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही इस मार्ग की प्रमुख सडकों का शुदार कार्य किया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार सर्वमंगला पुल और इमली छापर चौक पर डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। फोरलेन निर्माण के बावजूद सर्वमंगला पुल और इमली छापर चौक के पास सडक की स्थिति बेहद खस्ताहाल थी। धूल और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुहाल था। अब एसईसीएल द्वारा गेवरा रोड स्टेशन से इमली छापर…
CG NEWS : रायपुर। राज्य सरकार ने व्यापारियों, दुकानदारों और विभिन्न प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) नियम, 2021 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। श्रम विभाग द्वारा 3 जून 2026 को राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नियम 4, नियम 5 तथा प्रपत्र-2 को पूर्णतः प्रतिस्थापित कर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य पंजीयन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। नए नियमों के तहत अब दुकान एवं प्रतिष्ठान संचालकों को पंजीयन के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरी प्रक्रिया…
रायपुर, 10 जून 2026/ राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) नियम, 2021 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए व्यापारियों, दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के लिए पंजीयन प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बना दिया है। श्रम विभाग द्वारा 3 जून 2026 को राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नियम 4, नियम 5 तथा प्रपत्र-2 को पूर्णतः प्रतिस्थापित कर नए प्रावधान लागू किए गए हैं। नए संशोधनों का उद्देश्य व्यवसायों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना, मानवीय हस्तक्षेप कम करना तथा ऑनलाइन शासन व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है। संशोधित नियम 4 के…
कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों ने राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 17 स्थित ढोढ़ीपारा के हनुमान मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संकटमोचक प्रभु श्री हनुमान जी…
कोरबा 10 जून 2026- हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के रविंद्र सांस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब) में एक से 10 जून तक ताइक्वांडो का प्रशिक्षण पूरा हुआ। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस खेल प्रशिक्षण के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से निश्चित ही बच्चों में आत्मविश्वास जागा है, वे आत्मरक्षा के गुर भी सीख पाए हैं। जिला प्रशासन द्वारा एचटीपीएस को ताइक्वांडो प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके तहत बच्चों को 10 दिनों तक…
मेष आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। वृषभ आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान संतुलित रखें। मिथुन आज आपकी रचनात्मकता और संवाद कौशल लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कर्क घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धैर्य और समझदारी से काम लें। पुराने विवाद सुलझने के…
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को चोरी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 09.06.2026 को प्रार्थी विमल जाजोदिया निवासी पावर हाउस रोड, कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी दुकान एशियन ट्रेडर्स में अज्ञात चोरों द्वारा पीछे से प्रवेश कर डायनेक्स कंपनी का इन्वर्टर, बिरला ओपस पेंट के डिब्बे, बॉश कंपनी की ड्रिल मशीन, ब्रेकर मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया…
