Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की राजनीति में शुक्रवार को अहम घटनाक्रम देखने को मिला। नगर निगम के सभा गृह में आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में राज्य शासन द्वारा मनोनीत 11 एल्डरमेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेन को संविधान के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी एल्डरमेन ने नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। Donald Trump’ की सुरक्षा बढ़ी’ ईरान के कथित ‘नए प्लान’ को लेकर खुफिया…
High Court ‘ नई दिल्ली। सरकारी जमीन पर कब्जे या अतिक्रमण के मामलों में हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी जमीन से हटाने से पहले उसे उचित नोटिस देना और अपना पक्ष रखने का मौका देना जरूरी होगा। बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए की गई बेदखली की कार्रवाई को मनमाना माना जा सकता है। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का करना होगा पालन हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को किसी भी कार्रवाई से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करना होगा। इसका मतलब है कि…
IND vs ENG : नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को बड़े अंतर से मात दी। इस हार के साथ ही टीम इंडिया के नाम गेंदों के लिहाज से एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। यह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की गेंदों के अंतर से तीसरी सबसे बड़ी हार बन गई है। ब्रूक और साल्ट ने मचाया धमाल मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। हैरी ब्रूक और फिल साल्ट…
DSP Transfer Chhattisgarh : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएसपी (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार कुल 13 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा स्थित आमापाली में देर रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर दुकान में रखी 4 बाइक, 2 स्कूटी और 2 साइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रात 10:30 बजे दिखीं आग की लपटें जानकारी के अनुसार, आमापाली निवासी सुनील कुमार देवांगन की देवांगन ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान संचालित है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे दुकान से अचानक आग की तेज…
CGPSC SI Exam : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा के लिए रायपुर जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान की जांच के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। एंट्री से पहले Face Authentication से…
Donald Trump’ वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान से जुड़े कुछ गुटों ने ट्रंप को निशाना बनाने की साजिश रची थी। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस तरह की संभावित धमकियों को लेकर लगातार सतर्क हैं। ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच ट्रंप को लेकर सुरक्षा खतरे की आशंकाएं पहले भी सामने आती रही हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान से…
CG Fraud News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक महिला से पूजा-पाठ के जरिए पारिवारिक समस्याएं खत्म करने और शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन बधोरिया के रूप में हुई है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। झूठे दावों से महिला को बनाया शिकार पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला से संपर्क कर…
रायपुर,09 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। आगामी शैक्षणिक वर्ष 2027-28 से छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र का संचालन अब प्रतिवर्ष 01 अप्रैल से 31 मार्च तक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वर्तमान व्यवस्था में होगा बदलाव जारी निर्देशों के अनुसार, वर्तमान में राज्य में संचालित होने वाले 16 जून से 30 अप्रैल के शिक्षा सत्र को अब समाप्त कर…
रायपुर, 09 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सभी विद्यालयों में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु सीमा 6 वर्ष निर्धारित कर दी है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने संबंधित विभागों और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। 1 अप्रैल की स्थिति में तय होगी उम्र, अलग-अलग कक्षाओं के लिए ये हैं नियम स्कूल…
