Author: News Editor

CG Mahadev Satta Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में अनिल अग्रवाल और विशाल आहुजा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दोनों के खिलाफ रायपुर की विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही ED की ओर से दोनों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने के लिए भी अदालत में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वहीं, इस मामले में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। विशाल आहुजा के भाई धीरज…

Read More

CG Police News : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कारोबारी दीपक टंडन के साथ करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय विवाद के बाद निलंबित हुईं कल्पना वर्मा की सेवा में वापसी को लेकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) में हलचल तेज होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी बहाली से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निलंबन के करीब 10 महीने बीतने के बाद भी उन्हें विभागीय आरोपपत्र नहीं सौंपे जाने की बात…

Read More

CG Mahadev Satta Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आज गुरुवार का दिन काफी अहम माना जा रहा है। मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जुड़े मामलों में अलग-अलग सुनवाई प्रस्तावित है। दूसरी ओर, इस पूरे सट्टेबाजी नेटवर्क को कथित रूप से संरक्षण देने के आरोपों की जांच अब पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गई है। सीबीआई की जांच में पांच पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आने से पुलिस महकमे…

Read More

CG Board Practical Exam 2027 : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंडल की ओर से प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। स्कूलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी परीक्षाएं पूरी करानी होंगी। निर्धारित अवधि में परीक्षा आयोजित नहीं करने पर संबंधित स्कूलों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। 1 जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं…

Read More

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ (Cyclone Akvan) तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 19 नवंबर की सुबह तूफान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय था। इसके 20 नवंबर को दोपहर तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है। लैंडफॉल के दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के…

Read More

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। चक्रवात अकवान से बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम विशेषज्ञों…

Read More

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराधों पर नियंत्रण रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 18.11.26 की देर संध्या जांजगीर – चांपा पुलिस द्वारा जिलेभर में सघन पिकेट वाहन चेकिंग एवं नाकाबंदी अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर नाकाबंदी एवं चेकिंग पॉइंट लगाए गए। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई तथा संदिग्ध…

Read More

न्यूज जांजगीर-चांपा । कोसा, कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा के शिवन्या रेसीडेंसी ,पुराना कालेज रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा स्थल भक्ति , श्रद्धा और भाव-विभोर वातावरण से सराबोर रहा । सप्त-दिवसीय इस आध्यात्मिक महोत्सव का समापन बड़े ही हर्षोल्लास और भावपूर्ण क्षणों के साथ हुआ । मानव,मानव न होकर पशु से भी क्रुर होते जा रहा हैं – शर्मा जी आज संसार में चारों तरफ भीषण अग्नि जल रही हैं । व्यक्ति एक-दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हैं । सत्ता पक्ष हो या विपक्ष एक-दूसरे के प्रति प्रतिशोध में जल रहे हैं।यह स्थिति बिल्कुल भी…

Read More

नई दिल्ली। मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं और पानी की तलाश के बीच वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने लाल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध में 29 ऐसी असामान्य चट्टानी संरचनाओं की पहचान की है, जिनके नीचे प्राचीन ग्लेशियर यानी बर्फ के विशाल भंडार छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। यह खोज मंगल ग्रह पर भविष्य में मानव मिशन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। यदि इन संरचनाओं के नीचे बर्फ की मौजूदगी की पुष्टि होती है, तो यह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पानी का संभावित स्रोत बन सकती है।…

Read More

रायपुर, 18 नवंबर 2026/ रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 19 नवम्बर 2026 को तथा गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 21 नवम्बर 2026 को उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

Read More