Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG News : बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। जेल के अंदर बंद एक बंदी से बातचीत का मोबाइल फोन से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों तक मोबाइल फोन पहुंचने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की वास्तविकता और इसके जेल के अंदर बनाए जाने की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। जेल के अंदर बनाया गया वीडियो होने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति…
कोरबा में SECL की मानिकपुर खदान के विस्तार के लिए आयोजित पर्यावरण जनसुनवाई में ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई मांगें उठाईं। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत ग्रामीणों ने खदान विस्तार से पहले भू-विस्थापितों के लंबित मामलों के निराकरण, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता और पर्यावरण संरक्षण की मांग रखी। लंबित मुआवजा और पुनर्वास के मामले सुलझाने की मांग जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि खदान विस्तार से पहले पुराने भू-विस्थापितों के लंबित मुआवजा और पुनर्वास से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग भी प्रमुखता…
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार, 25 सितंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली, पटना, देहरादून, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, कोलकाता, लखनऊ और गुवाहाटी समेत कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। पटना और चंडीगढ़ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर मार्च दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में अब निचली कक्षाओं के बच्चों के लिए भी पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने इन स्कूलों में LKG की कक्षाएं तत्काल शुरू करने का आदेश दिया है। यह फैसला जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने सुनाया है। कोर्ट के आदेश के बाद संबंधित स्कूलों में एलकेजी कक्षाएं शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला मामला बेमेतरा जिले के ग्राम साजा क्षेत्र से जुड़ा है। यहां रहने वाले सुदर्शन लोढ़ी, सूरज साहू,…
Jhiram Case : बिलासपुर/जगदलपुर। करीब 13 साल पुराने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में अब 10 दोषियों को सुनाई गई मौत की सजा की पुष्टि का मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहुंच गया है। जगदलपुर की NIA विशेष अदालत ने मृत्युदंड की पुष्टि के लिए डेथ रेफरेंस हाईकोर्ट भेज दिया है। अब हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच इस मामले में विशेष अदालत के फैसले और सजा की न्यायिक समीक्षा करेगी। NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को सुनाई थी फांसी जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 16 सितंबर 2026 को झीरम घाटी हमले के मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई…
ACB BREAKING : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सामान्य सभा की बैठक चल रही थी और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई की। ACB की टीम ने नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ लिपिक लक्ष्मीकांत कोका को कथित तौर पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लिपिक ने रिन्यूअल के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। रिन्यूअल के लिए मांगी थी रिश्वत जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की संपदा शाखा से जुड़े…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 करोड़ रुपये की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ केके श्रीवास्तव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED ने उनकी करीब 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, एजेंसी ने 23 सितंबर को रायपुर की विशेष PMLA अदालत में अभियोजन शिकायत भी दाखिल की है। यह जानकारी ED की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दर्ज है। 15 करोड़ की ठगी का क्या है मामला? ED के मुताबिक, जून 2023 में…
Weather Alert : नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में खराब मौसम का असर देखने को मिल रहा है। सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में लगातार बारिश के कारण गुरुवार रात लैंडस्लाइड की घटना सामने आई। भूस्खलन की चपेट में आने से 20 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर बह गए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते करीब 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सिक्किम में…
CG NEWS : कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मारकाटोला घाट में तेज रफ्तार ट्रक और डीजे पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डीजे पिकअप के ऊपर जा चढ़ा ट्रक प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मारकाटोला घाट में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डीजे पिकअप वाहन के ऊपर जा चढ़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के…
कोरबा यार्ड के पास चलती मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलवे लाइन पर कई घंटे तक परिचालन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पटरी से उतरे हिस्से को दोबारा ट्रैक पर लाने के लिए राहत एवं बहाली का काम शुरू किया। कोरबा यार्ड के पास हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी कोरबा यार्ड के पास से गुजर रही थी, तभी उसका एक पहिया पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित…
