Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG NEWS : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के खपरगंज इलाके में हुए विवाद और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ से फरार होकर मध्यप्रदेश पहुंच गया था और पन्ना जिले में अपने एक दोस्त के घर छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने उसकी तलाश करते हुए पन्ना में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खपरगंज इलाके में हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के खपरगंज क्षेत्र में विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इस…
BREAKING NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से गणेश उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गणेश पंडाल में हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, हीरापुर गांव में गणेश उत्सव के लिए पंडाल लगाया गया था। इसी दौरान पंडाल के आसपास मौजूद लोग अचानक बिजली के करंट…
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। डीप डिप्रेशन के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण और मध्य हिस्सों में बीते 30 घंटों के दौरान व्यापक बारिश दर्ज की गई है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कुछ इलाकों में चरम भारी बारिश हुई। नदी-नाले उफान पर आने से कई जगहों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बारिश का दौर जारी है और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के…
Horoscope मेष आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. वृषभ आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है. नौकरी और व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. मिथुन आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और मन…
कोरबा 25 सितम्बर 2026/ किसी जरूरतमंद के जीवन को आसान बनाने से बड़ी सेवा कोई नहीं। इसी संवेदनशील भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा शहर के सीएसईबी जूनियर क्लब पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उत्साहपूर्वक पहुंचे। यहां दिव्यांगजनों का विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें सहायक उपकरण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, श्री गोपाल मोदी, डॉ…
कोरबा, 25 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आज “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के निवास के समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, गोपाल मोदी,प्रीति स्वर्ण कार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मितानिन, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य एवं पोषण संबंधी गतिविधियों में उल्लेखनीय…
कोरबा 25 सितंबर 2026/ मेहनत के साथ यदि सही संसाधन और शासकीय योजना का सहयोग मिल जाए, तो छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय भी आगे बढ़ सकता है। कोरबा विकासखंड के कोरबा निवासी 24 वर्षीय प्रतीक आदिले, अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। वे अपने परिवार के साथ मछली विक्रय का कार्य करते थे। सीमित संसाधनों और परिवहन की सुविधा के अभाव में उन्हें व्यवसाय को बड़े स्तर पर संचालित करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। प्रतीक का परिवार आसपास के बाजारों में मछली का विक्रय करता था। परिवहन के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहने…
CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कथित मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी और नाबालिगों के शोषण से जुड़े एक संगठित सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महासमुंद पुलिस ने ओडिशा की नुआपाड़ा पुलिस के सहयोग से छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सिंडिकेट से जुड़े 10 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 10 ठिकानों पर पुलिस की एक साथ दबिश पुलिस के मुताबिक, मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी मिलने के बाद अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इसके बाद…
CG News : बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। जेल के अंदर बंद एक बंदी से बातचीत का मोबाइल फोन से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों तक मोबाइल फोन पहुंचने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की वास्तविकता और इसके जेल के अंदर बनाए जाने की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। जेल के अंदर बनाया गया वीडियो होने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति…
कोरबा में SECL की मानिकपुर खदान के विस्तार के लिए आयोजित पर्यावरण जनसुनवाई में ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई मांगें उठाईं। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत ग्रामीणों ने खदान विस्तार से पहले भू-विस्थापितों के लंबित मामलों के निराकरण, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता और पर्यावरण संरक्षण की मांग रखी। लंबित मुआवजा और पुनर्वास के मामले सुलझाने की मांग जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि खदान विस्तार से पहले पुराने भू-विस्थापितों के लंबित मुआवजा और पुनर्वास से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग भी प्रमुखता…
