Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG Health Minister : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार सुबह बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कैजुअल्टी, लेबर रूम सहित विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलाज, दवाइयों, जांच और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई, बेड की स्थिति और मरीजों की देखभाल को लेकर भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य…
CG BREAKING : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 29 सितंबर 2026 को पदस्थापना में बदलाव का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के छह पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल बदले गए हैं। इनमें प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। यातायात थाना से लेकर विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों तक किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी…
रायपुर, 29 सितंबर 2026/ राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न का आबंटन जारी कर दिया गया है। माह सितंबर का खाद्यान्न राज्य की उचित मूल्य दुकानों में भंडारित किया जा चुका है तथा राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण की कार्यवाही सभी जिलों में जारी है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2026 तक राज्य के 71 लाख राशनकार्डधारियों को माह सितंबर का 90 प्रतिशत चावल वितरित किया जा चुका है। शेष राशनकार्डधारियों को भी उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का कार्य निरंतर जारी है। माह सितंबर…
रायपुर, 29 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों के सम्मेलन ‘रबी अभियान 2026’ के अवसर पर 28-29 सितंबर को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र और किसानों के हित में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत कुल 181.99 करोड़ रुपये की द्वितीय मद की राशि जारी किए जाने की जानकारी देते हुए मंत्री श्री रामविचार नेताम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि कृषि मंत्री राम विचार नेताम…
रायपुर, 29 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के अंतर्गत जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों की स्वतंत्र समीक्षा तथा अभियोजन की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में राज्य सरकार को अनुशंसा करने के लिए गठित समीक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष की नियुक्ति की है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री गौतम चौरडिया, अध्यक्ष, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को समीक्षा प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 45 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों…
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय पाण्डेय (भा.पु.से) के दिशानिर्देशन में 02 अक्टूबर शुष्क दिवस के मददेनजर अवैध शराब के निर्माण , संग्रहण , परिवहन एंव बिक्री के विरूध्द जिला जांजगीर चांपा के थाना एंव चैकी क्षेत्रो मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसकी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. युलैंण्डन यार्ड के मार्ग दर्शन एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डां मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अकलतरा पुलिस को दिनांक 28.09.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि टेकूलाल बंजारे पिता परदेशी बंजारे उम्र 41 वर्ष वार्ड क्र…
CG ACB Action : बलरामपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्यालय में दबिश देकर नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल को कथित तौर पर 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में शिकायत के आधार पर ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए…
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती एक हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ाती नजर आ रही है, जबकि दूसरे हाथ में चाकू लेकर कैमरे के सामने उसे लहराती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ पोस्ट में युवती की पहचान तान्या अली के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, युवती की पहचान, वीडियो की वास्तविकता और इसे रिकॉर्ड किए जाने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने…
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए फैमिली कोर्ट द्वारा पति के पक्ष में दी गई तलाक की डिक्री को निरस्त कर दिया है। पति ने पत्नी पर मानसिक क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की थी। अपनी याचिका में उसने यह भी कहा था कि पत्नी करवा चौथ का व्रत बीच में ही तोड़ देती थी और कहती थी कि जब उसे साथ नहीं रहना है तो व्रत रखने का क्या फायदा। हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सामान्य वैवाहिक मतभेद और धार्मिक…
रायपुर। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बातचीत अब महत्वपूर्ण दौर में पहुंचती नजर आ रही है। इस विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah’ की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर को उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शामिल होने की संभावना है। दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल बंटवारे के विवाद पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है। बैठक का उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच सहमति बनाने और विवाद के समाधान की…
