Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। 24 सितंबर को भी अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम खराब होने के बीच प्रदेश में आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। 24 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग…
Bank Open on Sunday : नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में बड़ी अपडेट सामने आई है। 27 सितंबर 2026, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के अनुसार यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को लंबे समय तक बैंकिंग सेवाओं से दूर रहने से बचाने के लिए लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को संचालित करने की मंजूरी दी है।…
Greater Noida Bus Fire : ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जेवर क्षेत्र में चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। दिल्ली से महोबा जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर दयानतपुर गांव के पास…
कोरबा 23 सितम्बर 2026/ किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद और किसी की दुनिया में रोशनी लाने का संकल्प मानव सेवा का अनमोल रूप है। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर में आयोजित वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने सेवा और संवेदना की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की। अंगदान का निर्णय किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। वहीं नेत्रदान के माध्यम से किसी व्यक्ति के जीवन में दृष्टि का उजाला लौटाने में महत्वपूर्ण…
CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बारिश के दौरान अचानक गिरी बिजली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम क्षेत्र में बारिश का दौर जारी था। इसी दौरान अचानक तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली…
CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुए मौसम सिस्टम का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश में बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई और राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के…
रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के रूप में आगे बढ़ रहे मौसमी सिस्टम का असर अब दिखाई देने लगा है। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहा। कई इलाकों में बादल छाए रहे, वहीं कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में करीब 30 मिनट हुई तेज बारिश बुधवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्के बादल छाए हुए…
मेष राशि- आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। वृषभ राशि- सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। दिन रोमांटिक रहेगा। आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें। मिथुन राशि- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज ही प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। फिट रहने पर फोकस रखें। आज का दिन आलस भरा साबित हो सकता है। कर्क राशि- काम को समय पर…
CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच क्रिश्चियन फोरम ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। फोरम की ओर से जिले के करीब 40 चर्चों और प्रार्थना सभाओं में गैर-ईसाइयों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात सामने आई है। इसके बाद संबंधित चर्चों और प्रार्थना स्थलों के बाहर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। इन बोर्ड के जरिए प्रवेश को लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। विरोध और विवाद के बीच लिया गया फैसला धमतरी जिले में पिछले कुछ समय से प्रार्थना सभाओं और चंगाई…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्य के सभी 33 जिला कलेक्टरों यानी जिला दंडाधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA), 1980 के तहत विशेष शक्तियों के इस्तेमाल के लिए अधिकृत किया गया है। गृह विभाग से संबंधित आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। 33 जिलों के कलेक्टरों को मिली विशेष शक्ति सरकार के आदेश के बाद प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर NSA के तहत निर्धारित निवारक निरोध संबंधी शक्तियों का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह अधिकार कानून में तय…
