Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर। साइबर अपराधियों ने अब जनप्रतिनिधियों के नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी के जाल में फंसाने की कोशिश शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित रूप से हैक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने उनके नंबर से परिचितों और संपर्क में रहने वाले लोगों को 56 हजार रुपये के भुगतान से जुड़ा एक फर्जी संदेश भेजा। सांसद के नंबर से भेजे गए संदेश जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने सांसद के WhatsApp अकाउंट तक कथित तौर पर पहुंच…
CG Pension Cases : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के जल्द निराकरण को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में लंबित पेंशन मामलों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने और 30 सितंबर 2026 तक सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। लंबे समय से पेंशन प्रकरणों के लंबित रहने की शिकायतों के बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। लंबित मामलों की व्यक्तिगत समीक्षा के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने…
जांजगीर-चांपा, 23 सितंबर 2026। संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने आज जिले के करूमहू और बनारी में चल रहे डिजीटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप के माध्यम से किये जा रहे भौतिक सत्यापन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सर्वे कार्य की प्रगति एवं किसानों के खेतों में दर्ज की जा रही फसलों की जानकारी का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सर्वे कार्य की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, एसडीमए जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, एसडीएम अकलतरा श्री सुमित बघेल, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विनय पटेल, तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी,…
CG News : अंबिकापुर। शहर के देवेश्वर कॉलोनी स्थित आरोग्य निकेतन अस्पताल के पास तेज आवाज में DJ बजाए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, पास में आयोजित एक कार्यक्रम में शाम से देर रात तक तेज आवाज में DJ बजता रहा। इस दौरान अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई और उसका ब्लड प्रेशर 180/120 mmHg तक पहुंच गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तेज आवाज को लेकर संबंधित लोगों से शिकायत भी की गई, लेकिन इसके बावजूद काफी देर तक DJ की आवाज कम नहीं हुई। अस्पताल के पास देर रात…
कोरबा। जिले के दादर खुर्द गांव के भू-विस्थापितों और ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के कथित बयान और रोजगार में कथित पक्षपात को लेकर विरोध जताया है। ग्रामीणों ने SECL मानिकपुर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) और कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दादर खुर्द के विस्थापन की स्थिति स्पष्ट करने और स्थानीय प्रभावित युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की है। पार्षद के बयान पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड नंबर 10 भिलाई खुर्द के पार्षद उपेंद्र पटेल ने सार्वजनिक रूप से कहा कि दादर खुर्द के ग्रामीण भू-विस्थापित नहीं हैं। ग्रामीणों ने इस…
*थाना दीपका एवं थाना बाकीमोंगरा द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त किया गया।* 📍 1. *थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई (03 मामले)* 🔹 1. आरोपी सुभाष कुमार यादव (पिता- नरेश यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी- नोनबिर्रा, थाना- दीपका) • जब्त सामग्री: 04 नग बेस (1500 W), 04 नग टोप (300 W) एवं पिकअप वाहन (CG12 BM-5744) 🔹 2. आरोपी गौरव गोंड (पिता- जय सिंह मरावी, उम्र 25 वर्ष, निवासी- झाबर, थाना- दीपका) • जब्त सामग्री: 04 नग बेस बॉक्स (1500 W), 04 नग लाईनर (300…
BJP रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव लंबे इलाज और स्वास्थ्य लाभ के बाद बुधवार, 23 सितंबर को छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वे दिल्ली से रवाना होकर रात करीब 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है। एयरपोर्ट पर होगा स्वागत किरण सिंह देव के रायपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। उनकी वापसी के बाद प्रदेश संगठन की गतिविधियों में उनके फिर से सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। मीडिया…
गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 20.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे थाना उरगा क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमपाली मुख्य मार्ग पर गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस पार्टी द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार डीजे बंद करने अथवा ध्वनि कम करने हेतु समझाइश दी जा रही थी। 🔹 पुलिस पार्टी के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज इसी दौरान आरोपी सुनील कुमार खड़िया पिता वीर सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी आमपाली, थाना उरगा, जिला कोरबा…
कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में 24 घंटे के भीतर हत्या की दो वारदातों से सनसनी फैल गई है। मंगलवार को जमीन विवाद में एक युवक द्वारा अपने बुजुर्ग चाचा की हत्या के बाद अब लैंगा पंचायत के लाकड़हा गांव में 25 वर्षीय महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। लगातार दो हत्याओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लाकड़हा गांव में मिली महिला की लहूलुहान लाश जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह लैंगा पंचायत के लाकड़हा गांव में ग्रामीणों ने एक महिला की लहूलुहान लाश देखी। शव मिलने की सूचना तत्काल पसान…
जांजगीर-चांपा, 23 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में वर्ष 2025-26 के जन्म-मृत्यु पंजीयन की समीक्षा की। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए सभी रजिस्ट्रारों एवं उप रजिस्ट्रारों को निर्देशित किया। उन्होंने समस्त संस्थागत इकाइयों एवं निजी चिकित्सालयों में जन्म-मृत्यु की घटनाओं का 21 दिवस के भीतर निःशुल्क पंजीयन कर प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, विलंबित पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने सभी रजिस्ट्रारों को जन्म-मृत्यु…
