Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
जांजगीर-चांपा 23 सितम्बर 2026। जेल निरीक्षण समिति द्वारा जेलों में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा का निरीक्षण किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि जेल के सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिया गया। जेल में बंदियो से प्राप्त जानकारी अनुरूप विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर नही पाये गये। जेल के कर्मचारीयों को निरीक्षण की स्थिति में या उम्र के प्रति संदेहास्पद होने के स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जावे ताकि समिति द्वारा उम्र सत्यापन के पश्चात् किशोरों को संप्रेक्षण गृह में…
जांजगीर-चांपा 23 सितम्बर 2026। नगर पालिका जांजगीर-नैला निवासी श्री नंदकुमार को उनकी बेटी परी के पढ़ाई, छात्रवृत्ति और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु जाति प्रमाण पत्र की जरूरत थी। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से स्थायी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही दिनों में प्रमाण पत्र की पीडीएफ उनके मोबाइल पर उपलब्ध हो गई। डिजिटल माध्यम से प्रमाण पत्र मोबाइल पर ही प्राप्त होने से दस्तावेज हासिल करने की पूरी प्रक्रिया उनके लिए सहज रही। श्री नंदकुमार बताते हैं कि सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करना आसान…
जांजगीर-चांपा, 23 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल में विभिन्न विभागों की जोड़ी गई नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन एवं आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के संबंध में संबंधित विभागों के उपयोगकर्ता अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित सेवा सेतु पोर्टल में जोड़ी गई नई सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, उनका परीक्षण एवं सत्यापन करने तथा नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह…
*विवरण :- जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र का मामला दिनांक 15.09.26 को प्रार्थी नवीन कुमार झा निवासी बिलासपुर द्वारा अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास होटल के सामने पान ठेला से पानी खरीदकर फोन -पे से भुगतान कर रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और प्रार्थी से पानी की बोतल मांगने लगे। प्रार्थी द्वारा पानी देने से मना करने पर आरोपीगण उसके पीछे गए और छोटी कैची निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए लात-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दौरान प्रार्थी का मोबाइल एवं पर्स नीचे गिर गया, जिसे आरोपीगण उठाकर अपने साथ ले गए। बीच-बचाव करने…
जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला थाना चांपा में प्रार्थी वरुण सोमानी निवासी तहसील रोड बरपाली चौक चांपा द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी हरिशंकर गुप्ता उम्र 44 साल निवासी मारुति विहार कॉलोनी चांपा ने ग्राम पोड़ीकला स्थित कुल 22 खसरों की 4.95 एकड़ भूमि को भारमुक्त एवं विवादरहित बताकर 29.70 लाख रुपये में सौदा किया। आरोपी ने पूरी रकम प्राप्त कर दिनांक 14.07.25 को विक्रय इकरारनामा निष्पादित कराया। बाद में आरोपी द्वारा उक्त भूमि में से 09 खसरों की कुल 2.37 एकड़ भूमि अन्य व्यक्ति को विक्रय कर रजिस्ट्री करा दी गई। शेष भूमि…
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। देखें पूरी लिस्ट
CG Open Jail : रायपुर। छत्तीसगढ़ में जेल सुधार की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। प्रदेश की पहली ओपन जेल शुरू की गई है, जहां चयनित बंदियों को सामान्य जेल की तुलना में अधिक स्वतंत्र और पुनर्वास केंद्रित वातावरण में रहने का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य बंदियों को समाज की मुख्यधारा से दोबारा जोड़ना और उन्हें रिहाई के बाद सामान्य जीवन जीने के लिए तैयार करना है। शुरुआत में 30 बंदियों को इस व्यवस्था का लाभ दिया जाएगा। क्या होती है ओपन जेल? ओपन जेल ऐसी व्यवस्था है, जिसमें योग्य और निर्धारित मानकों को पूरा…
CG NEWS : भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में प्रार्थना सभा और कथित धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति सामने आई है। एक ग्रामीण के घर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद गांव में प्रार्थना सभा और धर्मांतरण की आशंका जताई गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और संबंधित घर को घेर लिया। सूचना मिलते ही आमाबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घर में लोगों के जुटने से बढ़ा विवाद जानकारी के मुताबिक, गांव में एक ग्रामीण के घर पर…
नई दिल्ली। 1 अक्टूबर 2026 से देश में आम लोगों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इनमें रसोई गैस (LPG) की सब्सिडी और बायोमेट्रिक सत्यापन, बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़ी ब्याज दरें और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित नियम शामिल हैं। इन बदलावों का असर सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं और बैंक ग्राहकों पर पड़ सकता है। हालांकि अलग-अलग नियमों की लागू होने की तारीख और शर्तें संबंधित विभागों की अधिसूचना के अनुसार देखना जरूरी है। LPG के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी? LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया…
Court’ बिलासपुर। महिला माओवादी मांगो उर्फ सिंधु नुरेटी, निवासी बारनागुड़ा, नारायणपुर को बिलासपुर की एनआईए विशेष अदालत से राहत मिली है। पुलिस पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और प्रतिबंधित माओवादी संगठन की गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों से जुड़े मामले में अदालत ने उसे बरी कर दिया है। विशेष अदालत के न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। पुलिस टीम पर हमले का था आरोप मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया था कि मांगो नुरेटी माओवादी गतिविधियों में शामिल थी और एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर हमला…
