Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 01 सितम्बर 2023/ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के 98वें फाउंडेशन कोर्स के 2023 बैच के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों से कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें जिले के इतिहास, उद्योग, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विकास कार्यों की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले में निर्मित कोसा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कलेक्टर से जिले के प्रवास के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा की कोरबा…
कोरबा 01 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को अस्थाई रूप से विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर कोरबा (राज्य प्रशासनिक सेवा) श्री प्रदीप कुमार साहू को कोरबा अनुविभाग अंतर्गत आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, विविध शिकायत प्रकरण, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा-114, 115 के तहत प्रचलन की अनुमति सहित कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर कटघोरा (राज्य प्रशासनिक सेवा) श्री दिनेश नाग को कटघोरा अनुविभाग के अंतर्गत विविध शिकायत प्रकरण, भूमि…
कोरबा 01 सितंबर 2023/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 06 सितम्बर 2023 तक दी जा रही है। एलडब्ल्यूई जिलों में विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने से भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जिला स्तर पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि भारत सरकार के नवीन दिशा-निर्देश अनुसार जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिलों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु मेरिट सूची के आधार पर विद्यालयों…
कोरबा 01 सितम्बर 2023/ अविवादित नामांतरण और सीमांकन के प्रकरणों का हल समय-सीमा में ही किया जाए। इनके निराकारण के लिए निश्चित समय सीमा निर्धारित है और इसी के आधार पर कार्य किए जाए। इससे अधिक समय यदि लगता है तो सम्बंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जा सकती है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के लिए राजस्व न्यायालयों में नियमित तौर पर सुनवाई होनी चाहिए। इसी प्रकार बंटवारा के प्रकरणों का हल भी टाइम लिमिट में हो, सभी राजस्व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। उपरोक्त निर्देश कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व…
कोरबा 01 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन संघ द्वारा विगत 21 अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल में गए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को एस्मा एक्ट के अंतर्गत तत्काल हड़ताल समाप्त कर अपनी सेवाएं देने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारी सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं एवं उनके कार्य क्षेत्र में अनुपस्थिति के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उपरोक्त हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग के कुल 337 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें चिकित्सा अधिकारी,…
अडाणी ग्रुप के बाद ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) ने अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता पर कोरोनाकाल (कोविड-19 महामारी) के दौरान पर्यावरण कानून का उल्लंघन करने के लिए सरकार से लॉबिंग करने का आरोप लगाया है। OCCRP ने इसको लेकर शुक्रवार यानी1 सितंबर को एक रिपोर्ट पब्लिश की है। OCCRP ने दावा किया है कि जनवरी 2021 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने तब के पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से कहा था कि सरकार को माइनिंग कंपनियों को नए पर्यावरण मंजूरी हासिल किए बिना 50% प्रोडक्शन बढ़ाने की अनुमति देनी चाहिए। इससे देश में इकोनॉमिक रिकवरी…
बिलासपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्टूडेंट्स को देखकर बीच सड़क अपना काफिला रुकवाकर बच्चों को चॉकलेट बांटी। उसके बाद उन्होंने कुछ देर तक उनसे बात की फिर चली गईं। वे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर दर्शन करने जा रही थीं। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जीजीयू के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची थी। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रपति ने 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिए। राष्ट्रपति ने काफिला रुकवाकर बच्चों को चॉकलेट बांटी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन…
बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व का पूरा फोकस इस समय छत्तीसगढ़ पर है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे। वे कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। सरायपाली में शाह की सभा भी होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक के बाद बीजेपी की दूसरी लिस्ट भी जल्द ही जारी हो जाएगी। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह आज शाम 6:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के नेताओं की बैठक लेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को वे सुबह 11 बजे राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम में…
विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक मुंबई में हुई। मीटिंग के दूसरे दिन 1 सितंबर को गठबंधन ने 13 मेंबर की कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया। बाद में कहा गया कि कमेटी में CPI(M) के मेंबर का नाम भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस कमेटी में 14 मेंबर हो जाएंगे। अगली मीटिंग (चौथी) दिल्ली में होगी। विपक्ष की मीटिंग खत्म होने के बाद साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें तीन संकल्पों की जानकारी दी गई। इनमें देशभर में गठबंधन की रैलियां करने और कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने के अलावा कैंपेन की थीम जुड़ेगा भारत, जीतेगा…
नई दिल्ली, 01.09.2023: एनटीपीसी, भारत की सबसे बड़ी बिजली उपयोगिता है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 73,024 मेगावाट के साथ बिजली क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला में मौजूद है, और ऑयल इंडिया लिमिटेड, एक राज्य के स्वामित्व वाली तेल कंपनी है जो अन्वेषण, विकास और के व्यवसाय में लगी हुई है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव, जियोथर्मल और अन्य डीकार्बोनाइजेशन पहल के क्षेत्रों में सहयोग का पता लगाने के लिए 31 अगस्त 2023 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, समझौता ज्ञापन कार्बन पृथक्करण जैसी आगामी डीकार्बोनाइजेशन प्रौद्योगिकियों पर ज्ञान…
