Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है. आलोक की भाभी शुभ्रा मौर्य ने अपने पति विनोद मौर्य और देवर आलोक मौर्य समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आलोक मौर्य की भाभी ने झूठ बोलकर शादी करने, प्रताड़ित करने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है. बता दें कि शुभ्रा मौर्या ने पति विनोद मौर्या, ससुर राम मुरारी, सास लीलावती और जेठ अशोक मौर्य और जेठानी प्रियंका मौर्या व देवर आलोक मौर्य समेत एक अज्ञात के मुकदमा दर्ज कराया है. शुभ्रा मौर्य का आरोप है कि उनके पति स्कॉर्पियो…
गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर रविवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जब पायलट की जिद्द की वजह से एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी. फ्लाइट को रविवार रात 8 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरना था, लेकिन फ्लाइट के मुख्य पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना कर दिया. इसके बाद तीन सांसदों समेत 100 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और एयर इंडिया प्रबंधन कुछ नहीं कर पाया. पायलट की शिफ्ट हो गई थी खत्म आमतौर पर बस हो या लोकल ट्रैवल्स, उनके पास यह तय करने का प्रबंधन होता है कि ड्राइवर कब अपना काम…
ओडिशा के केंदुझर जिले में शनिवार की रात एक निजी कोचिंग सेंटर द्वारा संचालित छात्रावास में जब छात्र खाना खाकर सो रहे थे, तभी उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया। घटना तब सामने आई, जब एक छात्र को उल्टी हुई। फिर दूसरे छात्र की हालत गंभीर हो गई। सभी छात्रों को केंदुझर जिला मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन छात्रों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य गंभीर छात्र को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। घटना बैरिया इलाके के निश्चिंतपुर गांव में बटकृष्णा कोटिंग सेंटर के छात्रावास की है। पुलिस…
वाराणसी जिला न्यायालय के आदेश के बाद आज से ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे शुरू हो गया है। वजूखाने को छोड़कर बाकी पूरे परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद 4 अगस्त तक एएसआई की टीम अपना सर्वे रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी। हालांकि सर्वे के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए व्यवस्था पहले से ही पूरी कर ली गई है। ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करने वाली टीम रविवार रात को ही वाराणसी पहुंच गई थी और कमिश्नर के साथ बैठक का एक दौर भी पूरा हो चुका है। वहीं…
देश में लगातार बारिश और बाढ़ से आ रहे भूस्खलन के सिलसिले नहीं थम रहे हैं। भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों के जीवन को अस्त-वयस्त कर दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के इरशालवाडी में बुधवार को हुए भूस्खलन के सिलसिले में अपना तलाश और बचाव अभियान बंद कर दिया है। रायगढ़ के प्रभारी मंत्री उदय सामंत कहा कि किसी को भी भूस्खलन स्थल पर भीड़ नहीं लगानी चाहिए। वहां सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है। लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। सामंत ने कहा कि एनडीआरएफ…
कर्नाटक में एक पति-पत्नी ने अनोखी चोरी को अंजाम दिया है। दोनों ने प्लान बनाकर टमाटर से भरे ट्रक को ही गायब कर दिया। दोनों की इस ट्रिक को जानने के बाद पुलिस भी हैरान है। दोनों ने किसान से पैसे ऐंठने के लिए दुर्घटना का नाटक किया और फिर 2.5 टन टमाटर से भरे ट्रक को गायब कर दिया। कर्नाटक पुलिस ने तमिलनाडु के वेल्लोर जिले से दोनों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण देश भर में टमाटर की कीमतें बढ़ गई हैं। गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी की पहचान भास्कर (28) और सिंधुजा (26) के…
गो फर्स्ट ने परिचालन संबंधी कारणों से 25 जुलाई तक अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। बता दें कि, ये विमानन कंपनी काफी आर्थिक संकट से जूझ रही है और इस कंपनी ने तीन मई से ही अपनी सभी उड़ाने बंद कर रखी हैं। हालांकि दो दिन पहले ये खबर मिली थी कि Go First को एक बार फिर से उड़ान भरने की इजाजत मिल गई है। कहा गया था कि डीजीसीए ने शर्तों के साथ गो फर्स्ट को उड़ान भरने की इजाजत दे दी है। DGCA ने गो फर्स्ट के प्रस्ताव को सशर्त स्वीकार कर लिया है और ऑडिट के बाद…
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार सुबह धर्मशाला ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार एक कांवड़िये की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मोटेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु पुलिस सूत्रों ने बताया कि कावड़ियों का एक जत्था सरयू नदी का जल लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से पिपराइच के मोटेश्वर महादेव मंदिर जा रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 2:00 बजे शाहपुर थाना…
यूपी के फर्रुखाबाद में शराबियों ने नशे में धुत होकर तांडव मचाया है। इन नशेड़ियों ने रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर सो रहे आधा दर्जन लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कार चालक लोगों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया है और कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची ये घटना फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में घटी…
कोरबा – सावन के शुभ पर्व के हिंदुओं के साथ खिलवाड़ उनकी आस्था को पहुंचाया ठेस, कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 के पंप हाउस मैगजीन भाटा का मामला जहां पर मैगजीन भाटा में बने शिव मंदिर को ईसाई समुदाय के कहने पर निगम द्वारा तोड़ दिया गया है, इससे हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों के मन पर गहरी आघात पहुची है, निगम द्वारा 24 घंटे के अन्दर मंदिर हटा लेने का आदेश जारी किया गया था, जिसे आज सुबह मौके पर आकर निगम द्वारा हटा दिया गया है। जिसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष हितानंद, बजरंग दल सहित…
