Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. गैरकानूनी तरीके से भारत में आई सीमा और सचिन से यूपी एसटीएफ ने हाल ही में पूछताछ की जिसके बाद कथित तौर पर इन दोनों की तबियत खराब हो गई है. इससे पहले शुक्रवार को सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास एक दया याचिका दायर की और उनसे अनुरोध किया कि उसे अपने 4 बच्चों और सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहने की इजाजत दी जाए. याचिका में 30 साल के हैदर ने कहा है कि वह ग्रेटर नोएडा में…
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले में चार मई को दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के संबंध में छठे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को शानिवार दिन में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया है कि 6 आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग भी है।वहीं इससे पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। कांगपोकपी जिले में हुई थी हैवानियत बुधवार को सामने आए 26 सेकेंड के…
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी में इजाफा होने वाला है। दरअसल, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड में थर्ड रेल लाइन का कामटी रेलवे स्टेशन से कनेक्शन के चलते गाड़ियों को रद्द किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एसईसीआर की यह सभी 17 ट्रेनें 22 से 25 जुलाई तक रद्द रहेंगी। लाइन मरम्मत का भी कार्य होगा रेलवे के अधिकारियों मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी लाइन को कामटी…
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर हैं. शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया भी रायपुर आए हैं. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को भाजपा कार्यालय के अंदर एंट्री नहीं दी गई है. उनको भाजपा मुख्यालय में अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया. https://lalluram.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-22-at-9.09.28-PM.mp4
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स और नेशनल इलेक्शन वाच ने देशभर के विधायकों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ का हर विधायक औसतन 10 करोड़ रुपए की संपत्ति से ज्यादा का आसामी है। छत्तीसगढ़ में विधायकों की औसत संपत्ति 10,34,65,540 रुपए है। ये आंकड़े पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए घोषणा पत्र के आधार पर हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स और नेशनल इलेक्शन वाच ने 2023 में देशभर के संदर्भ में रिपोर्ट जारी की है। इसमें विधायकों के अपराध, उनकी संपत्ति, उनकी शिक्षा, लिंग इत्यादि के आधार पर विश्लेषण किया गया है। हमने इसी…
1959 में मद्रास (अब चेन्नई ) में जन्मे सुपर स्टार नागार्जुन ने 1967 में चाइल्ड एक्टर के तौर एक्टिंग की शुरुआत की थी। 2012 और 2013 में फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें टॉप 100 प्रभावशाली लोगों में चुना। नागार्जुन फिलहाल चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने बिग बॉस तेलुगु होस्ट करने की घोषणा की है। जानते हैं करोड़ों की कारों से लेकर प्रोडक्शन हाउस, बैडमिंटन टीम और प्राइवेट जेट के मालिक नागार्जुन की लग्जरी लाइफ। तीन मंजिला संगमरमर के घर में बस चार लोग रहते हैं नागार्जुन के घर के मुख्य द्वार को हरियाली और तरक्की के प्रतीकों को ध्यान में रखकर…
रायपुर, राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 50 लाख 11 हजार 458 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना है। जिसके तहत वर्तमान में 26 लाख 91 हजार 422 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 981 स्कूलों, 41 हजार 725 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 290 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल…
महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन स्थल पर खोज एवं बचाव का काम तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार देर शाम खऱाब मौसम के चलते बचाव कार्य रोक दिया गया है। अब बचाव का काम रविवार सुबह से शुरू होने की संभावना है। मलबे से अबतक 27 शव निकाले जा चुके हैं जबकि 78 लोग अभी-भी लापता बताए जा रहे हैं। रायगढ जिला प्रशासन ने अधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी है । आज मलबे से पांच और शव बरामद किए गए राहत और बचाव के दौरान आज मलबे से पांच और शव बरामद किए गए। अधिकारियों…
देशभर में एक बार फिर मानसून फुल एक्टिव है और आधे हिंदुस्तान पर कहर टूटा है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के यवतमाल में बाढ़ में फंसे लोगों को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करना पड़ा तो वहीं तीन दिनों से जारी बारिश और बाढ़ में 2 महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई है। इधर हिमाचल के कोटखाई में बारिश के बाद एक बिल्डिंग गिर गई। उज्जैन के महाकाल मंदिर में पानी प्रवेश कर गया है। एमपी के बुरहानपुर में भी ताप्ती नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर…
रायपुर, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा आयोजित ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ और पंचम विधानसभा के विधायकों के लिए आयोजित बिदाई समारोह में मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, संसदीय कार्य मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम सहित केबिनेट के अन्य मंत्रीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट विधायकों एवं उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों को सम्मानित करने की यह परंपरा…
