Author: News Editor

गरियाबंद 22 जुलाई 2023/ प्राकृतिक और वनांचल क्षेत्रों से आच्छादित गरियाबंद जिले के राजिम गरियाबंद मार्ग में स्थित बारूका गांव में चिंगरापगार जलप्रपात पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यह जगह राजधानी रायपुर जाने वाले मार्ग में गरियाबंद से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात चारों दिशाओं से घनी जंगल, ऊंची पहाड़ों एवं प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यह झरना कचना धुरवा एवं बारुका के जंगलों पर स्थित है, जिसकी ऊंचाई लगभग 110 फीट ऊंचा है, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। चिंगरापगार जलप्रपात की सुंदरता का आनंद लेने के लिए सैलानी छत्तीसगढ़ के साथ…

Read More

पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल के निर्देशन में जीपीएम पुलिस नशे के कारोबारियो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में थाना पेंड्रा में 125 किलोग्राम अवैध मादक द्रव्य की तस्करी करते हुए अंतरराज्जीय गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बिलासपुर की ओर से पिकअप वाहन सोल्ड तथा एक्सयूवी 300 कार एमपी 65 सी 5077 में अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर बिलासपुर के रास्ते राजेंद्रग्राम की ओर जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री…

Read More

बालकोनगर, 22 जुलाई, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हरित और सस्टेनेबल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की घोषणा की है। अपने संयंत्र में छह इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट के सफल संचालन के साथ बालको ने 100% इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट में परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। फोर्कलिफ्ट का बालको के दैनिक प्रचालन कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान है जो तैयार माल की आवाजाही, ब्रेकडाउन, रखरखाव प्रबंधन, कच्चे माल की आवाजाही, स्टोर प्रबंधन और गोदाम संचालन जैसे कार्यों को सुविधाजनक बनाया है। कंपनी सस्टेनिबिलिटी के प्रतिबद्धता और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के दृढ़ संकल्प…

Read More

जशपुर। जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है. दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली है. युवकों की फंदे से लटकी हुई लाश अलग-अलग जगहों पर मिली है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसरा, बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जबला और बीमडा गांव के रहने वाले दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. अलग-अलग जगह पर फंदे से लटकी लाश मिली है. एक की बीमडा बाजार डांड़ के शेड में लगाई फांसी तो दूसरे ने घर के मयार में…

Read More

खैरागढ़. खैरागढ़ विधानसभा के विधायक रहे स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा सिंह के खैरागढ़ स्तिथ निवास में बीते दिन एक अज्ञात महिला ने घुसने का प्रयास किया. विभा सिंह के पीएसओ के मुताबिक एक महिला उनके घेर के पास रेकी कर रही थी. जिसकी सूचना थाने में दी गई. पेट्रोलिंग पार्टी जब तक पहुंची तब तक महिला वहां से भाग चुकी थी. सुरक्षा कर्मी ने महिला का फोटो खींचा था. जिसमें महिला स्कार्फ बाधें दिख रही है.बता दें कि रानी विभा सिंह के द्वारा पहले ही पत्रकार वार्ता करके यह आशंका जता दिया था कि उनकी जान को…

Read More

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी हुई। उन्हें 11 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। उधर, चुराचांदपुर जिले में 5 हजार कुकी महिलाओं ने काले कपड़े पहनकर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इंफाल में भी महिलाएं सड़कों पर उतरीं और टायर जलाए। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। निर्वस्त्र की गई एक महिला के पति कारगिल युद्ध लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने कारगिल युद्ध में देश को…

Read More

मणिपुर में 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था। अब ऐसी ही एक घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में सामने आई है। यहां भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई की, फिर उन्हें अर्धनग्न कर दिया गया। BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये घटना भी 19 जुलाई की है। इसका वीडियो 22 जुलाई (शनिवार) को सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह दो महिलाओं को घेरे हुए है। उनके बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की जा…

Read More

शुक्रवार को तालाब में डूबे व्यक्ति का शव सुबह-सुबह निकाल लिया गया है, जिसके बाद बालको पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है, आपको बता दें कि कल सुबह 11 बजे बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुईया में एक व्यक्ती तालाब में शराब के नशे में नहाने गया हुआ था जहा वो डूब गया था, जिसके खोज हेतु कल दिन भर एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यु ऑपरेशन चलाया गया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी, वही आज सुबह से ही कड़ी मशक्कत में लगे हुए बजरंग कुमार राठिया की टीम द्वारा पानी से शव को आखिरकार निकाल लिया गया…

Read More

रायपुर : अन्न जल को छोड़े हुए 3 संविदा कर्मचारी विगत 48 घंटे से भी अधिक समय से अनशन में बैठे है। वे सरकार के वादे अनुरूप नियमितिकरण के संबंध में संवाद स्थापित करने अपील कर रहे हैं, किंतु अभी तक सरकार की तरफ से कोई साकारात्मक पहल नहीं की गई है। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश के संविदा कर्मचारी दिनांक 03 जुलाई, 2023 से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर हैं। हमारे 3 साथी पिछले 48 घंटे से आमरण अनशन पर है , उनकी स्थिति खराब हो रही है हम सरकार से…

Read More

छ ग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने रवि गढ़पाले सर के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात की। शासआईटीआईमेहमानप्रवक्ता कल्याणसंघ के तरफ से प्रदेश अध्यक्ष हरिश साहू जी ने नेतृत्व किया और दोपहर को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मेहमान प्रवकाताओ के जॉब सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन पर चर्चा किया। हरिश साहू जी ने बताया कि आपके बजट में सभी कर्मचारियों को कुछ न कुछ दे रहे हैं तो मेहमान प्रवक्ता के साथ ही भेदभाव क्यों। अतिथि शिक्षको का भी वेतन वृद्धि किया गया मगर अफसोस मेहमान प्रवक्ता उसी श्रेणी…

Read More