Author: News Editor

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये महिला प्राकृतिक रूप से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आ गई थी। महिला को बचाने की कोशिश करने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यात्रा ड्यूटी पर तैनात घायल पुलिस कर्मियों को सेना और निजी हेलीकॉप्टर द्वारा निकाला गया है। इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है। 11 दिन में 1.37 लाख लोग पूरी कर चुके हैं यात्रा इस साल 1 जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा…

Read More

कुल्लू-मनाली: बारिश और बाढ़ की वजह से हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मची है। पर्यटक स्थल कुल्लू-मनाली का भी बुरा हाल है और लोग यहां पर फंस गए हैं। इस बीच खबर मिली है कि कुल्लू मनाली में बादल फटने से ब्यावर से घूमने गए 7 युवकों में से 4 की मौत हो गई है और 3 दोस्त अभी भी लापता हैं। ये सातों दोस्त राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले थे। एक दोस्त का शव ब्यावर पहुंच गया है और बाकी का जल्द पहुंचने वाला है। इस घटना के सामने आने के बाद ब्यावर में हड़कंप मच गया है।…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 2 लड़की और 2 लड़के पिकनिक मनाए आए थे, जो बाढ़ में फंस गए थे, जिन्हें घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है. पर्यटन स्थल देवपहरी पिकनिक मनाने आए थे. पुलिस और गोताखोरों ने सुरक्षित चारों को बाहर निकाल लिया है. बताया जा रहा है कि देवपहरी पिकनिक स्पॉट के बीच में पिकनिक मना रहे थे. इस दौरान अचानक एकाएक पानी बढ़ गया और सभी छज्जे पर चढ़कर अपनी जान बचाई. मिली जानकारी के मुताबिक युवक-युवती जांजगीर-चांपा जिले से पिकनिक मनाने देवपहरी आए हुए थे. घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे…

Read More

रायपुर, 15 जुलाई 2023/छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को वैश्विक स्तर पर ईएसजी यानी पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सरकारी श्रेणी अंतर्गत पृथ्वी अवॉर्ड्स 2023 से नवाजा गया। यह पुरस्कार भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान प्रदेश में ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एनजीओ-स्वयंसेवक श्रेणी में राज्य के दो स्व-सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया। कवर्धा जिले से जुनवानी गांव के जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह और बस्तर जिले के आसना गाँव के वर्षा स्व-सहायता समूह…

Read More

जहां एक ओर राजधानी दिल्ली पानी-पानी है तो देशभर में मानसून एक बार फिर फुल एक्टिव हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश से नदियों का वाटर लेवल बढ़ गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर भारी बारिश के बाद नदियों में उफान का असर दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद से लेकर सहारनपुर, हापुड़ और पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। नोएडा-गाजियाबाद में यमुना के उफान का असर गाजियाबाद के पास…

Read More

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) में शामिल हो गए हैं। वे अखिलेश की पार्टी सपा के सहयोगी रह चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा- ओपी राजभर से दिल्ली में मुलाकात हुई और उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं। उनके आने से उत्तर प्रदेश में NDA को मजबूती मिलेगी।

Read More

कुख्यात गैंगेस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इसके गैंग से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और इनका पाकिस्तान के साथ ड्रग्स कनेक्शन भी सामने आया है। इस मामले में बठिंडा एसएसपी गुलनीत खुराना का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े 4 सदस्यों को कल एजीटीएफ और बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से ड्रग्स लाते थे। 270 ग्राम हेरोइन, 1 हथियार बरामद. आगे की जांच जारी…

Read More

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 39 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज…

Read More

जिले से अभी अभी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है । जिसमें जांजगीर चांपा जिले से 4 पर्यटक जिसमे 2 युवक और 2 युवतियां देवपहरी वाटर फॉल आए थे जो वाटर फाल में पानी होने के बावजूद फॉल के बीच में चले गए । इसी बीच बारिश होने से देवपहारी वाटर फॉल का जल स्तर बढ़ गया । जिससे सभी फॉल के बीच में फंस गए हैं । जैसे ही उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी लेमरू कृष्णा साहू को हुई उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दी जिस पर तुरंत उक्त स्थान पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर…

Read More

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर भुवनेश्वर की एक विशेष अदालत ने तीन आरोपी रेलवे अधिकारियों को ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्नीशियन पप्पू कुमार को 7 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। स्पेशल कोर्ट ने तीनों को पांच दिन की CBI रिमांड में भेजा था। 11 जुलाई को तीनों की रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी गई। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 201 (सबूत मिटाने) और रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत केस दर्ज किया गया…

Read More