Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा.भरतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिह ने बताया कि बाल्को प्रबन्धन को एक पत्र दिया था । जिसके अंतर्गत बाल्को के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बेवजह परेशान करने, नौकरी छोड़ने की धमकी देने, स्थानीय भर्ती जैसे-Bsc, Eng , B Com पिछले 2008 से अभी तक नही हुआ उसको जल्द प्रारंभ करने की बात कही थी, साथ ही श्रमिको के प्रमोशन पॉलिसी को ठीक करना, राखड़ की समस्या जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर बाल्को प्रबन्धन को 10 दिन पूर्व अवगत कराया गया था । किंतु बाल्को प्रबन्धन के द्वारा उपरोक्त पत्र पर गंभीरता पूवर्क विचार नही किया गया, इसलिए…
नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 32 रिसदी में भारतीय जनता पार्टी से पार्षद अजय गौड़ और उनके द्वारा लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्य के लिए जिला प्रशासन ,नगर निगम को अवगत कराया जाता रहा है लेकिन अपने वार्ड की समस्याओं का निराकरण ना देखते हुए उन्होंने अंत में भारतीय जनता पार्टी कोसा बाड़ी मंडल ,पार्षद दल के नेतृत्व में वार्ड के नागरिकों के साथ जोन कार्यालयों का घेराव कर दिया और अपनी मांग पत्र को निगम प्रशासन को सौंपा है, जिसमें उनके क्षेत्र में यदि 30 दिवस के अंदर विकास कार्य प्रारंभ नहीं किए…
कोरबा जिला जहां आए दिन विभिन्न प्रजातियों के सांपो का मिलना आम बात हो गया है। वही दूसरी ओर कोरबा शहर के इमली डुग्गू नामक क्षेत्र से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई , जहां एक युवक सांप को नशे की हालत में गले में लपेट कर पूरे क्षेत्र में घूम रहा था । इस घटना की सूचना क्षेत्र में रह रहे कुछ लोगों के द्वारा आर.सी.आर.एस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को दी गई,जिसके बाद देरी ना करते हुए अविनाश यादव घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में एक सपेरा सांपों को लेकर घूम रहा था। तभी…
रायपुर : राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप राशनकार्ड में ई-केवाईसी करवाने से वंचित रह गए हैं, तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप 31 जुलाई 2023 तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। ई-केवाईसी की कार्रवाई पूर्णत: नि:शुल्क है। जिस राशन दुकान पर आप अपने परिवार के सदस्यों का ई-केवाईसी करवाते हैं, तो वहां पर किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं दिया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्रवाई अब 31 जुलाई-2023 तक…
रायपुर में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत लगा चुकी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को हिट करने में। दिग्गज नेता जुटे हुए हैं। पूर्व मंत्री राजेश मूणत रायपुर शहर के बाजारों गलियों में निमंत्रण कार्ड लेकर घूम रहे हैं। भाजपा में हाल ही में शामिल हुए पार्षद अमर बंसल ने हजारों पैकेट तैयार किए हैं। यह पैकेट पीले चावल के हैं, जो निमंत्रण कार्ड के साथ लोगों के घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। सभी से एक ही बात कही जा रही है 7 जुलाई को साइंस कॉलेज आना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। शहर में कई…
राजधानी से दिल दहला देने वाला मामला सामना है. जहां मार्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि, 2 महिलाओं की तत्काल मौत हो गई. वहीं तीसरी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने भी वीडियो देखा उसकी रूह कांप गई. बता दें कि, पूरा मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का है. जहां पीछे से आती हुई तेज रफ्तार कार ने 3 महिलाओं को रौंद डाला. घटना…
दुर्ग जिले में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर एक धर्म विशेष के लोगों में काफी नाराजगी है. मिली जानकारी के अनुसार, कैंप क्षेत्र के शारदा पारा चौक स्थित हनुमान मंदिर में असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ किया. जिससे नाराज हिन्दू संगठनों ने छावनी थाने का घेराव किया था. भीड़ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डटी रही. धार्मिक सदभाव की स्थिति खराब होने को लेकर आज दुर्ग एएसपी ने 200 पुलिस कर्मियों के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने फ्लेग मार्च निकाला. जानकारी के अनुसार, दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से असमाजिक…
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के कुल 68 छात्र NEET 2023 और JEE में सफल रहे हैं. दंतेवाड़ा के कलेक्टर विनित नंदनवार ने कहा कि जिला प्रशासन बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्रों (9वीं से 12वीं तक) को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि जिले में काम करने वाला एक संगठन ‘छू लो आसमान’ ग्राम बालूद और कारली में काम कर रहा है. नंदावर ने कहा, यहां के 65 छात्रों ने NEET और JEE में सफलता हासिल की है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. जिला कलेक्टर…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बेजुबान कुत्ते पर एक शख्स गाड़ी चढ़ा रहा है। स्कॉर्पियो सवार को जब इतने से भी तसल्ली नहीं हुई तो इसने गाड़ी को आगे पीछे कर कुत्ते को मारने की कोशिश भी की। ये पूरी घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये वीडियो जो भी देख रहा है, उसके होश उड़ जा रहे हैं। इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ पशु प्रेमियों…
छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें, कि छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी संभागों में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और शाम या रात तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। वहीं एक दो स्थानों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। 6 और 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ नॉर्थ में…
