Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
NCP में बगावत के बीच शरद पवार सोमवार को गुरु पूर्णिमा के दिन सातारा के कराड में अपने गुरु पूर्व CM यशवंत राव चाव्हाण की समाधि पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा देशभर में चुनी हुई सरकारों को गिरा रही है। महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ है। महाराष्ट्र की जनता को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी। हमारे कुछ लोग भाजपा का शिकार हो गए। बड़ों के आशीर्वाद के साथ हम नई शुरुआत करेंगे। हमने 5 जुलाई को पार्टी के सभी नेताओं की मीटिंग…
महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सुशील कुमार मोदी का कहना है कि शरद पवार की पार्टी NCP में विद्रोह विपक्षी एकता की पटना बैठक का परिणाम है। जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में भी भगदड़ मचने वाली है। राजनीतिक उठा-पटक के दावे के पीछे सुशील मोदी ने तर्क भी दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी बगावत की स्थिति बन रही है क्योंकि नीतीश कुमार ने पिछले 17 सालों में कभी भी विधायकों और सांसदों को मिलने का समय नहीं दिया। लोगों को सालभर इंतजार करना पड़ता था। अब वो…
दुर्ग के राइस मिलर व्यापारी से फर्जी ईडी अफसर बनकर दो करोड़ रुपए कैश की ठगी करने का मामला पेचीदा होता जा रहा है। एक तरफ जहां दुर्ग पुलिस ने गैंग के 7 आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लगभग 85 लाख रुपए कैश रिकवर कर लिया है। दो लोगों की तलाश जारी है। दूसरी तरफ घटनास्थल का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है उसमें दो स्थानीय लोग संदिग्ध दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है दोनों पार्थी हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर वो प्रार्थी हैं, तो घटनास्थल में क्या कर रहे…
जगदलपुर : नक्सलियों ने दो हजार के करोड़ों के नोट दबा रखे हैं। इसका पता, इससे चलता है कि दो हजार के नोटों का चलन बंद करने की घोषणा के बाद नक्सलियों का 40 लाख रुपये से अधिक बरामद हो चुका है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि जितने नोट पकड़े गए हैं उसका कई गुना वे अलग-अलग राज्यों में खपाने का प्रयास कर रहे होंगे। सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अकेले दंडकारण्य क्षेत्र में ही करीब 150 करोड़ रुपये नक्सलियों के पास होंगे, जो उन्होंने तेंदूपत्ता ठेकेदारों, सिविल ठेकेदार व ग्रामीणों से पार्टी फंड के…
छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। केंद्रीय स्तर के नेता भी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। लेकिन सियासी सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि 30 आदिवासियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा से आए गायत्री परिवार के 30 आदिवासी सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन सभी लोगों ने मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है। बता दें कि कल भी 150…
रायपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। चुनावी रणनीति के लिए लगातार पार्टियों के दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि इस साल चुनाव के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर 5 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। गृहमंत्री मोदी की सभा तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक लेंगे। वहीँ गृह और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं प्रभारी ओम माथुर कल शाम को रायपुर आएंगे वहीं सह प्रभारी…
सूरजपुर: जिले में एक हैरान करने वाला मामला उसमें आया है। यहाँ एक बुजुर्ग की मौत बकरे का कच्चा आंख निगल जाने की वजह से हो गई। बताया जा रहा है कि बकरे की आंख बुजुर्ग के गले में जा फंसी और फिर दम घुटने से उसकी मौत हो गई। दरअसल मदनपुर गांव का रहने वाला बागर सिंह अपने साथियों के साथ सूरजपुर आया हुआ था। यहाँ पर सभी पर्री नर्सरी के पास मांसाहारी भोजन बनाने की तैयारी में जुटे हुए थे, इसी दौरान बकरे के आंख को बागर सिंह निगल गया। वह आँख बागर सिंह के गले में फंस गया,…
कोलकता: आपने अक्सर अमीर लोगों को छुट्टियां बिताने के लिए थाईलैंड की यात्रा करते देखा होगा। थाईलैंड जाने के लिए काफी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसकी वजह है हवाई यात्रा। भारतीयों को थाईलैंड जानें के लिए कोलकता से फ्लाइट लेनी होती है। हालाँकि अब थाईलैंड के लिए कई दूसरे शहरो से भी डायरेक्ट और कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध है लेकिन कोलकता सबसे सुलभ हवाई मार्ग में शामिल है। जाहिर है हवाई यात्रा के लिए मोटी रकम की जरूरत होती है। लेकिन अगर आपने भी थाईलैंड की यात्रा करने का सोचा है तो यह सपना पूरा हो सकता है। उसके लिए…
महाराष्ट्र के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में भी बगावत की सुगबुगाहट जोर पकड़ रही है. दावा किया जा रहा है कि जो महाराष्ट्र में हुआ वो जल्दी ही बिहार में भी हो सकता है. महाराष्ट्र में एनसीपी के दोफाड़ के बाद बिहार में भी बगावत के कयास तेज हो गए हैं. दावा किया जा रहा है इन दो राज्यों में भी जल्दी ही ऐसी तस्वीर दिख सकती है. बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी इसको लेकर दावा किया है. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार महाराष्ट्र के सियासी भूचाल से डर गए हैं और अपने विधायकों से वन टू…
कोरबा शहर के दर्री मार्ग में भवानी मन्दिर के पास दुःखद घटना में शहर के 3 युवा साथी अकाल ही काल के गाल में समा गए, ये घटना अत्यंत ही दुखद घटना है, साथ ही कल रात्रि में दो ट्रेलर आपस मे टकराने से दोनों वाहन चालक की भी दुःखद मृत्यु हुई जो कि हृदय विदारक है | कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत द्वारा भवानी मंदिर के पास दुर्घटना स्थल का दौरा किया गया, वही दूसरी ओर कोरबा में दो ट्रेलर आपस मे टकराने से दो वाहन चालकों की भी मृत्यु हुई है किंतु कोरबा सांसद द्वारा सिर्फ और सिर्फ दिखावा…
