Author: News Editor

सीएम भूपेश के सरगुजा प्रवास से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सीएम भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द हो गया है। सीएम भूपेश बघेल का दौरा अंबिकापुर दौरा ख़राब मौसम के कारण रद्द किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से मौसम ख़राब है। इसी को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द किया गया है। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में लैंडिंग और टेकऑफ के लिए मुसम अनुकूल नहीं है। इसलिए अब सीएम अंबिकापुर नहीं जाएंगे और वर्चुअल रूप से सभी कार्य्रकमों से जुड़ेंगे।

Read More

बिलासपुर : शहर के मंगला चौक के पास एक बड़ा हादसा हुआ है । आज सुबह 7 बजे के आसपास एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गया और देखते ही देखते पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज़ हो गया । बिल्डिंग में मेडिकल स्टोर और एक ज्वेलरी शॉप संचालित हो रहा था । गनीमत की बात यह है कि बिल्डिंग में कोई था नहीं। बता दें कि बिल्डिंग के ठीक नीचे नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम के द्वारा लापरवाही पूर्वक निर्माण किया जा रहा है जिसका आज बड़ा खामियाजा एक घर गिरने…

Read More

अपनी फास्टफूड चेन के लिए मशहूर मैकडॉनल्ड्स पर भी टमाटर की बढ़ती कीमत का असर देखने को मिल रहा है. आसमान छूती कीमतों के बीच कंपनी ने अपने अधिकांश रेस्तरां में खाने के सामान में टमाटर का इस्तेमाल बंद कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ये फैसला देश के उत्तरी एवं पूर्वी क्षेत्रों में मौजूद आउटलेट्स के लिए किया है. बता दें कि देश में टमाटर की कीमत 200 रुपये तक पहुंच चुकी है. कहीं पर ये 250 तो कहीं पर ये 150 के रेट पर भी मिल रहे हैं. हालांकि, इस फैसले के पीछे कंपनी ने कीमत…

Read More

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सुबह अचानक बरोदा क्षेत्र में पहुंच गए। यहां उन्होंने गांव मदीना के खेतों में पहुंचकर किसानों व मजदूरों से बातचीत की और फसल की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर भी चलाया और धान की रोपाई भी की। सूचना मिलते ही ग्रामीण राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंच गए। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल व गोहाना से  विधायक जगबीर सिंह मलिक भी उनके आने के बाद मदीना पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार तडक़े दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद…

Read More

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने तीन रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में करीब 288 लोगों की मौत हो गई थी तथा सैकड़ों लोग जख्मी हो गए थे। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने बालासोर में पोस्टेड सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरूण कुमार महंतो, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान, और एक टेक्निशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों को IPC की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या)  और 201 ( सबूतों को मिटाने और गलत जानकारी देना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया । कोर्ट…

Read More

भारत का पड़ोसी देश चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ताजा रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और उसकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ऐसे हथियार विकसित कर रही है, जो दुनिया के लिए एक नए तरह का बायोलॉजिकल खतरा पैदा कर सकते हैं। चीनी सेना ने खुद को ‘न्यूरोस्ट्राइक’ हथियारों में लीडर के रूप में स्थापित किया है, जिन्हें स्तनधारी (मानव सहित) मस्तिष्क पर हमला करने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए डिजाइन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ये हथियार CCP बायोथ्रेट्स इनिशिएटिव्स के तहत बना रहा है। ये हथियार…

Read More

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण हुई भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में आठ लोगों की जान चली गई है जबकि 7800 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। बारिश की तीव्रता शुक्रवार को कम हो गई, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया, जबकि केरल के छह अन्य जिलों में आज के लिए ‘येलो’ अलर्ट था। 203 राहत शिविरों में लोगों को रखा गया मगर ‘रेड अलर्ट’ जारी नहीं किया गया है, जिससे संकेत मिलता है बारिश में कमी हो सकती है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि…

Read More

केरल के अलप्पुझा में दूषित पाने से नहाने के कारण एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है। लड़के का नाम गुरुदत्त है। दरअसल दूषित पानी में रहने वाले फ्री लिविंग अमीबा के कारण लड़के की मौत हुई है। गुरुदत कक्षा 10वीं का छात्र था। उसे प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस इंफेक्शन हुआ था। इस कारण गुरुदत को बुखार आया और दौरे पड़ने लगे। जब डॉक्टरों ने लड़के की जांच की तो उन्हें इंफेक्शन का पता लगा। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बाबत लोगों को दूषित पानी से नहाने से बचने…

Read More

हैदराबाद में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला देखने को मिला है। यहां एक एसयूवी कार ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारी है। इस घटना में स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हो गया है। इस घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि घायल युवक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का कर्मचारी है। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना की रिकॉर्डिंग पास ही के घर में लगे सीसीटीवी में हो गई है। वीडियो में…

Read More

8 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 24 जुलाई की भोर 4 बजकर 31 मिनट तक कर्क राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध बुद्धि और वाणी के देवता हैं। ज्योतिष के अनुसार बुध को वनस्पतियों का राजा भी कहा जाता है। जन्मपत्रिका में बुध का सीधा प्रभाव बिजनेस पर और दिमागी रूप से मेहनत वाले कामों पर पड़ता है, जबकि शरीर में इसका प्रभाव मुख्य रूप से गले और कन्धों पर रहता है। इस गोचर का विभिन्न राशि वालों पर क्या असर…

Read More