Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
गरियाबंद 07 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले ने नये कीर्तिमान स्थापित किये है। एक दिन में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में गरियाबंद जिला ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत गांवों में विभिन्न शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं राशन कार्ड ई-केवाईसी के कार्य किये गये। समाचार लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार एक ही दिन में 7 हजार 167 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही 24 हजार 843 राशन कार्डो के ई-केवाईसी के कार्य भी…
कोरबा 07 जुलाई 2023/राष्ट्रीय निगम योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुतीकरण एवं अनुमोदन हेतु 10 जुलाई 2023 को दोपहर 01 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि इन योजनाओं के तहत हितग्राहियों को ऋण प्रदाय करने के लिए आवेदन मंगाए गए थे। चयन समिति की बैठक में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृत करने की कार्यवाही की जाएगी।
कोरबा 07 जुलाई 2023/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, स्थल, नाम परिवर्तन, युक्तियुक्तकरण एवं सहायक मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू सहित राजनैतिक दल के सदस्य एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण, नया मतदान केंद्र बनाने मतदान केंद्र भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, राजनीतिक दलों की…
कोरबा 07 जुलाई 2023/जिला प्रशासन द्वारा जिले के आयुष्मान कार्ड से छुटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु एक दिवसीय महाअभियान आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में महाभियान को सफल बनाने के लिए जिले में पूरी व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जनसामान्य की स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिलेवासियों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। उनके मार्गदर्शन में अधिकारियों द्वारा सक्रियतापूर्वक सभी राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।…
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 5 सूत्री मांग को लेकर पूर्व से निर्धारित हड़ताल कोरबा कटघोरा करतला पाली के सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी न्यायिक कर्मचारीयो ने एक दिवस का सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यलय के तान सेन चौक मे सुबह 11:00 बजे से हड़ताल पर रहे जिससे जमानत निर्णय साक्षी सुपुर्दनामा एवं नया प्रकरण मे होने वाले कार्यवाही नही हो सका पूर्व घोषित हड़ताल होने से पक्षकारो को किसी भी परेशानी का सामना करना नही पड़ा लेकिन सभी न्यायालय का कामकाज ठप रहा शाम 4 बजे रैली द्वारा शासन के प्रतिनिधि कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर हड़ताल…
पीएम मोदी ने अपने वाराणसी दौरे पर कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस सुपर हिट हो गई है कि देश के कोने कोने से डिमांड आ रही है, वो दिन दूर नहीं जब वंदे भारत एक्सप्रेस देश के कोने-कोने कोने में हो जाएगी.ईडी ने उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में आप नेता मनीष सिसोदिया की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है. सिसोदिया के अलावा विजय नायर, समीर महंद्रू, अमित अरोड़ा और अरुण पिल्लई समेत अन्य लोगों की संपत्ति भी जब्त की गई है.ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे में CBI ने 3 रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है.
कोरबा। कोरबा के मानिकपुर रेलवे फाटक के 12 घंटे से ज्यादा समय तक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । जाम लगने के कारण जहां स्कूली बच्चे स्कूल जाने के लिए दूसरे रास्ते से रवाना हुए। वही एंबुलेंस व अन्य चार पहिया वाहन भी जाम में घंटों फंसे रहे। इस संबंध में पूछताछ करने के लिए जब हमने एआरएम से फोन पर बात करने की इच्छा जताई तब उन्होंने फोन नहीं उठाया । फिल्हाल जाम खुलने से लोगों को राहत जरूर मिली है । लेकिन इस तरह की स्थिति मानिकपुर फाटक में हमेशा निर्मित…
रायपुर 7 जुलाई 2023। भाजपा ने रायपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रवाना होते ही चुनाव प्रभारी के नामों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ ने ओमप्रकाश माथुर को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं डॉ मनसुख मंडाविया सह चुनावी प्रभारी होंगे। छत्तीसगढ़ के साथ -साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के लिए भी प्रभारी और सह प्रभारी का ऐलान कर दिय ागया है।
रायपुर 7 जुलाई 2023। भाजपा ने रायपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रवाना होते ही चुनाव प्रभारी के नामों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ ने ओमप्रकाश माथुर को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं डॉ मनसुख मंडाविया सह चुनावी प्रभारी होंगे। छत्तीसगढ़ के साथ -साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के लिए भी प्रभारी और सह प्रभारी का ऐलान कर दिय ागया है।
सूरजपुर। अपने पड़ोस की महिला के चरित्र पर लांछन लगाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। महिला ने अपने बेटा और बेटी के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की निर्ममता से हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, आरोपी बेटा अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी बेटे की पतासाजी में जुटी हुई है। सूरजपुर मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर स्थित महेशपुर गांव, जहां मृतक सुखलाल खेती किसानी का काम करता था। घटना के दिन मृतक पड़ोस में रहने वाली रनिया…
