Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
देश के कई एक्सप्रेसवे पर तो आपने सफर किया होगा. स्पीड में गाड़ियां दौड़ाई होंगी. लेकिन क्या कभी ऐसे एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाई है, जहां आपको हाथी, चीता, बाघ और बाकी जानवर देखने को मिलें. अगर नहीं तो ऐसा होने जा रहा है. नरेंद्र मोदी सरकार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बना रही है, जहां जंगली जानवरों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है. दरअसल, एक्सप्रेसवे के ऊपर से वाहन गुजरेंगे और नीचे जानवरों की सामान्य आवाजाही चलेगी. इस कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है. कई जगह अंडरपास का भी निर्माण किया गया…
बिहार में गंगा नदी पर बना जमींदारी घाट पीपा पुल मंगलवार की दोपहर को आई तेज आंधी-बारिश में बह गया। इसके बह जाने से राघोपुर जिला मुख्यालय का हाजीपुर से सड़क का संपर्क भंग हो गया है और लोगों को काफी समस्या हो गई है। बता दें कि वैशाली में दियारे के करीब तीन लाख आबादी रहती है और पुल के बह जाने से इस आबादी के सामने यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई है। https://twitter.com/ANI/status/1673970584403980288?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1673970584403980288%7Ctwgr%5Ebe1626950787d621773eedfdb9c6cfeef92cc3d3%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fbihar%2Fbridge-collapsed-in-bihar-vaishali-built-on-river-ganga-due-to-winds-see-video-2023-06-28-970988 लोगों की बढ़ी चिंता बता दें कि राघोपुर जिला मुख्यालय के आसपास रहने वाले लोगों के आवागमन का एकमात्र सहारा यह पुल था अब इसके बह जाने से लोगों…
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुए हमले का सहारनपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में चारों ने चंद्रशेखर को जान से मारने की नियत से हमला करने की बात कबूल की है। पकड़े गए चारों अपराधियों में तीन का आपराधिक इतिहास है। वहीं डीजीपी यूपी ने खुलासा करने वाली टीम को पचास हज़ार रुपए इनाम देने की घोषणा है। चंद्रशेखर के बयानों से नाराज थे हमलावर रविवार को सहारनपुर पुलिस लाइन में डीआईजी रेंज सहारनपुर अजय साहनी ने मामले का…
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के साथ कुछ ऐसा हो गया कि उन्हें कच्छा-बनियान पहन कर नहर में छलांग लगानी पड़ गई। आखिर 73 वर्ष की उम्र में पाकिस्तान के रक्षामंत्री को क्यों नहर में कूदना पड़ा, यह बात आपको आगे आगे बताएंगे। मगर ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो नहर में छलांग लगाते वायरल हो रहा है। इसकी लोग जमकर फिरकी ले रहे हैं। पाकिस्तानी और गैर पाकिस्तानी लोग ख्वाजा के नहर में छलांग लगाने वाले वीडियो को देखकर अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ अक्टूबर में संभावित चुनाव के मद्देनजर अपने…
नोटबंदी के दौरान देश में नई करेंसी लाई गई। उस समय 500 और एक हजार के नोटों को भारतीय अर्थव्यवस्था से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद नए 500 और 2 हजार रुपए के नोटों को अर्थव्यवस्था में लाया गया। 2 हजार रुपए के नोट को लेकर सरकार की आलोचना भी खूब हुई थी। तमाम लोगों ने कहा था कि इससे जमाखोरी बढ़ेगी, लेकिन सरकार का तर्क था कि अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए यह जरुरी थी। 19 मई को आरबीआई ने किया था एलान अब सरकार ने 2 हजार के नोटों को भी वापस ले रही है। 19 मई…
आज सुबह-सुबह एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीएम आवास के ऊपर एक ड्रोन उड़ता हुआ नजर आया। इसे देखकर पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। एसपीजी ने सुबह 5.30 इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर आला अधिकारी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस इस घटना को लेकर काफी देर तक मशक्कत करती रही, लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा। इसे लेकर अभी भी जांच चल रही है। जानकारी दे दें कि प्रधानमंत्री आवास के आसपास का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन रहता…
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जप करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें। मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ ह्रीं सूर्याय नम:’…
IMD ने इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। राज्यों की बात करें तो गुजरात में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के चलते 10 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के जूनागढ़, कच्छ, जामनगर, वलसाड, मेहसाणा, सूरत और नवसारी जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां SDRF और एयरफोर्स को रेस्क्यू और रिलीफ ऑपरेशन में लगाया गया है। उत्तराखंड के लंबागढ़ में बद्रीनाथ हाईवे (NH 7) पिछले 13 घंटे…
सरगुजा जिले में एक शराबी टीचर पानी की टंकी पर चढ़ गया। वहां चढ़कर वह डांस करते हुए जमकर नौटंकी किया। गाना गा रहा था, खीच मेरी फोटो…। काफी देर तक वह ऐसे ही कहता रहा। फिर वहीं से उसने गाना गाना शुरू कर दिया “आधा है चंद्रमा रात आधी, रह न जाए तेरी मेरी बात बाकी”। मामला उदयपुर इलाके का है। टीचर के डांस का वीडियो भी सामने आया है। उदयपुर निवासी प्रसन्न राम(60) गांव के ही सरकारी स्कूल में टीचर है। मगर वह शराब पीने का आदी है। वह शराब पीकर आए दिन घर में भी झगड़ा करता…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गोली चली है। जो कांग्रेस नेता के कार में लगी। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश वैगनार कार में सवार होकर आए थे। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक तीन फायरिंग की और भाग गए हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव शुभम साहू रविवार सुबह अपने सूर्या विहार स्थित घर पर ही थे। उनकी कार नीचे खड़ी थी। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी। कांग्रेस नेता के कार के शीशें टूट गए हैं। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर कांग्रेस…
