Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 11 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा जिले में बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। लाइट जाने एवं अन्य खराबी आने पर सुधार कार्य हेतु तत्काल कर्मचारियों को भेजा जाए और रात्रि में भी कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही की शिकायत लगातार सामने आ रही है, आमजनमानस में आक्रोश का वातावरण न फैले इस दिशा में समुचित कदम उठाएं। समय-सीमा की…
कोरबा 11 जुलाई 2023/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज 131 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें आवेदकों द्वारा इलाज हेतु सहायता, स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली…
कोरबा जिले के नगर निगम अंतर्गत दादर खुर्द निवासी पण्डित कृष्ण कुमार द्विवेदी जो की अधिवक्ता है, जिन्हें उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ आजीवन सदस्य बनाया गया, वे छत्तीसगढ के भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमीति सदस्य भी हैं, जिला न्यायालय कोरबा वर्ष 2013 से उन्होंने अपने कार्य को प्रारम्भ किया था वे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी भूमिका निभाते हैं, इस तरह से वे अपनी गतिविधियों को उच्च न्यायालय में भी प्रदर्शित करेंगे।।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कमाई से पढ़ने लिखने और राजपत्रित अधिकारी कब पद हासिल करने के बाद यूपी की ज्योति मौर्या ने पति से सीधे तौर पर दूरी बना ली। इस मामले के प्रकाश में आने के साथ कई और खुलासे देशभर में हो रहे हैं और इसके साथ लोग सतर्क होने लगे हैं। इस बीच कोरबा जिले में ऐसा मामला सामने आया जिसमें शिक्षिका की नौकरी हासिल करने के बाद पत्नी ने अपने पति को गुड बाय कह दिया। पति ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर कहा है उसकी पत्नी को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की…
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम पटेल उर्फ शुभ पिता श्री शिवराम पटेल उम्र 27 वर्ष सा० छातापाठ थाना उरगा जिला कोरबा, हा०मु० कांशीनगर नूरी मस्जिद के पास थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा का चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि दिनांक 28.06.2023 के रात 11.00 बजे के आसपास यह अपने मोटर सायकल से बच्चे का दुध लेने के लिए घंटाघर ठेले के पास गया था वहा पर रांझा कंसारी एवं सोनू अर्केल दोनो निवासी सुभाष ब्लाक नर्सरी मोहल्ला का मिला, जो इसे बोले कि हमारे पास मोटर…
*बिलासपुर। “यातायात की पाठशाला” 7वी बटालियन एन0सी0सी0 के तत्वाधान में केंद्रीय विश्वविद्यालय गुरु घासीदास विश्विद्यालय में आयोजित “वार्षिक प्रशिक्षण शिविर” में यातायात के उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय साहू सर एवं जिला रोड सेफ्टी सेल के उपनिरीक्षक श्री उमा शंकर पांडे सर द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर लगभग 500 एन0सी0सी0 के छात्र-छात्राएं एन0सी0सी के अधिकारी एवं लेफ्टिनेंट श्री आशीष शर्मा सर उपस्थित रहे*
कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पूर्व पाॅवर प्लांट की चिमनी को धराशायी कर दिया गया है। प्लांट की 125 मीटर चिमनी चंद सेकंड में ही जमींदोज हो गई। 70 की दशक में प्लांट स्थापित किया गया था जहां प्लांट की मियांद समाप्त होने के बाद उसे वर्ष 2020 में बंद कर दिया गया था। प्लांट में मौजूद कलपूर्जों को एक निजी कंपनी ने खरीदा है
कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. ढनढनी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर लोहे के घन से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के ढनढनी गांव में पति ने लोहे घन से पत्नी पर जानलेवा हमला किया. उसके बाद खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया. गंभीर…
कार्यक्रम प्राचार्या र्श्रीमती सीमा भारद्वाज की अध्यक्षता में संचालन कर्ता विनय कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की व भारत माता की छायाचित्र में माल्यार्पण कर नौ प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर पुष्टाहार से स्वागत कर मिठाई खिलाकर किया गया इस कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को निशुल्क पुस्तक वितरण किया गया कक्षा नौवीं के छात्रों को साइकल वितरण किया गया इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विकास खंड कटघोरा शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप ने नव प्रवेशी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए निमित्त विद्यालय आने सच्ची लगन से पढ़ाई करने से लक्ष्य की…
पुरेनाखार प्राइमरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । इस मौके पर नव प्रवेश बच्चों को गणवेश, पुस्तकों का वितरण किया गया। तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से हाई स्कूल संकुल प्रभारी श्री आनंद राम कँवर हाई स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा कौशिक मुख्य अतिथि श्री गोविंद सिंह कँवर ,जनपद उपाध्यक्ष कटघोरा अध्यक्षता श्री बैसाखू राम यादव विशिष्ठ अतिथि श्रीमती अमिता सिंह कँवर सरपंच नवागांवकला ,श्रीमती ज्ञानेश्वरी सिंह तंवर सरपंच लोतलोता श्री लखन सिंह कँवर उपस्थित थे
