Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। इसके चलते जहां आम जनजीवन अस्त-वयस्त है, वहीं ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला भी जारी है। उत्तर भारत में खराब मौसम के कारण दिल्ली-अंबाला मार्ग पर चलने वाली करीब 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसकी जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने दी है। रद्द करने की अवधि बढ़ाई जा सकती है वहीं, तीन शताब्दी ट्रेनें- दो कालका-नई दिल्ली और एक चंडीगढ़-नई दिल्ली के साथ वंदे भारत ट्रेनें भी सोमवार के बाद आज मंगलवार के लिए कैंसिल कर दी गईं। भारी बारिश और पटरियों पर जलभराव के…
देशभर में हो रही भारी बारिश ने कई राज्यों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस बारिश की वजह से आई बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है और संपत्ति की भी हानि हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। ये 205.33 मीटर को पार कर 206.24 मीटर पर पहुंच गया है। जबकि उच्च बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है। इस बात की जानकारी केंद्रीय जल आयोग ने दी है। हिमाचल में भारी तबाही, कई जगहों पर रेड अलर्ट बारिश और बाढ़ की वजह से हिमाचल प्रदेश…
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक स्कूल बस और एक कार (टीयूवी) के बीच भिड़ंत हुई है, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। डीसीपी ग्रामीण जोन ने इस बात की पुष्टि की है। हादसा NH 9 की लालकुआं से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन में हुआ है। पुलिस और DME की टीम रेस्क्यू करने में लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के सामने हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि डेडबॉडी कार में ही बुरी तरह फंस गई थीं और उन्हें बाहर निकालने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।…
कोरबा.I छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री व कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने आज राजीव गांधी ऑडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व मासिक पत्रिका ‘ट्रैक सिटी’ के पहले अंक का विमोचन किया। उन्होंने ट्रैक सिटी की टीम को बधाई देते हुए इसकी सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि इस नई अखबार के माध्यम से प्रदेश के लोगों को सम-सामयिक घटनाओं के साथ ही यहां के राज-काज की जानकारी भी मिलेगी। ‘ट्रैक सिटी’ के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक व संपादक जितेन्द्र सिंह राजपूत ने अखबार के विमोचन…
ज्योतिष के अनुसार 11 जुलाई 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. सिंह राशि वाले विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों को आज सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी और आपके परिजनों का व्यवहार भी विपरीत रहेगा. आपके शत्रु तो प्रबल रहेंगे. कुछ नए अनुबंधों से आज आपको लाभ मिलेगा. यदि आपसे आपका भाई या बहन कोई धन उधार मांगे, तो आपको उन्हे अवश्य देना होगा. आप अपने बिजनेस…
रायपुर. राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. जिस में 27 डिप्टी कलेक्टरों का नाम शामिल है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है. देखें आदेश की कॉपी-
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को घोषणा समिति का संयोजक बनाया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, जिन लोगों ने जीवन भर बीजेपी की सेवा की उनको घर बिठा दिया गया या लूप लाइन में डाल दिया गया। विजय बघेल जो कांग्रेस में थे वे अब बीजेपी का घोषणा पत्र बनाएंगे। जिनको बीजेपी की विचारधारा तक नहीं मालूम है। भूपेश बघेल ने आगे कहा, आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष पुरंदेश्वरी को बनाया गया वो भी पहले कांग्रेस में थी और अब प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। पंजाब में सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में…
बिलासपुर में एक व्यापारी के घर से 50 तोला सोना और करीब दो किलो चांदी समेत नगदी की चोरी हुई है। 30 लाख से अधिक की चोरी बताई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि रात के समय जब चोर घर में घुसे थे, तब व्यापारी सहित परिवार के 15 से अधिक सदस्य सो रहे थे। पूरी घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। जिस कमरे में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहां कोई नहीं था। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि जिस…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर(MCB) जिले में एक टीचर शराब पीकर ही स्कूल आता है। वो शराब के नशे में बच्चों का डांटता है।अब उसके शराब पीकर स्कूल पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो नशे में धुत दिख रहा है। साथ ही टेबल पर पैर रखकर सोते नजर आ रहा है। यह पूरा मामला भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के केराबहरा प्राथमिक शाला का है। यहां करीब 150 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। इसी स्कूल में सहायक शिक्षक रविन्द्र सिंह भी पोस्टेड है। बच्चों ने बताया है कि मास्टर आए दिन शराब पीकर स्कूल आते हैं। परिजन बोले-नशे में मध्यान्ह भोजन को…
कोरबा 10 जुलाई 2023/ नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत शहर की साफ-सफाई हेतु निकाय द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में स्वच्छता दीदीयों द्वारा सभी वार्डों में घूम-घूमकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाता है। इस हेतु निकाय के पास 04 नग मैनुअल रिक्शा एवं 07 नग ई-रिक्शा वाहन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के निरंतर संचालन के कारण वाहन में खराबी आ जाती है। जिसका निकाय द्वारा अविलंब मरम्मत कराया जाता है। ऐसी स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में कचरा…
