Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
डायरिया से एक की मौत, 6 की हालत गंभीर:40 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी, सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत
बिलासपुर में सरकंडा के चांटीडीह में डायरिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मोहल्ले में उल्टी दस्त की शिकायत के बाद 40 से ज्यादा बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर 52 मकानों का सर्वे कराया और पानी के सैंपल की जांच की। शुरूआती जांच में दूषित पानी पीने से लोगो के बीमार होने की बात सामने आई है। डायरिया फैलने की खबर मिलते ही रात में शहर विधायक शैलेष पांडेय बीमार लोगों का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए। पिछले साल शहर में डायरिया से सात लोगों की जान गई थी।…
भारतीय नौसेना होगी पहले से ज्यादा ताकतवर, बेड़े में शामिल होंगे 26 नेवी राफेल, थर-थर कांपेंगे दुश्मन
भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को नवीनतम पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए नौसेना राफेल के चयन की घोषणा कर दी है। भारतीय नौसेना के 26 राफेल, पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे। इस बात की जानकारी डसॉल्ट एविएशन ने दी है। यह निर्णय भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद आया है, जिसके दौरान नौसेना राफेल ने प्रदर्शित किया कि यह भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करता है और इसके विमान वाहक की विशिष्टताओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। ये जानकारी भी डसॉल्ट एविएशन की…
बिलासपुर में एक युवती की अर्धनग्न लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। उसके बैग से अंबिकापुर से उसलापुर की टिकट के साथ कपड़े, मोबाइल चार्जर भी मिला है। लेकिन, उसके पास से मोबाइल गायब था। ऐसे में पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है। युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। युवती की उम्र करीब 20 से 25 साल बताई जा रही है। उसलापुर से बिलासपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह अमेरी फाटक के पास लाश होने की जानकारी मालगाड़ी के…
दुर्ग शहर के कातुल बोर्ड इलाके में स्थित सतनामी समाज के मंदिर के ऊपर दूसरे समुदाय का झंडा लगा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के मुताबिक 12 जुलाई की देर रात कुछ युवक मंदिर में दाखिल होकर ऊपर चढ़े और वहां झंडा लगाकर भाग गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फुटेज में युवक काफी दूर से दिखाई दे रहे हैं इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में…
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 23 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। साथ ही आज ही के दिन मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप रुके हुए कार्यों…
*बागबाहरा* 14 जुलाई*बागबाहरा में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बागबाहरा के शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी , बेड टच और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम बागबाहरा में पढ़ने वाली छात्राओं के द्वारा लगातार अपने अभिभावकों को शिकायत मिल रही थी कि स्कूल का एक शिक्षक प्रमोद कुमार दास द्वारा छात्राओं को छेड़खानी और बेड टच कर अश्लील हरकतें करता है।हाल ही में एक आदिवासी छात्रा के साथ यह शर्मनाक हरकत की गई।इससे क्षुब्ध अभिभावकों ने तत्काल इसकी सूचना जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज भीखम सिंह ठाकुर को…
कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह में काफी तनाव का माहौल निर्मित हुआ है। ग्राम ढेलवाडीह में रहने वाली कक्षा 6वीं व 7वीं की छात्रा के साथ गांव के ही सोनू नामक युवक ने जंगल में गंदी हरकत को अंजाम दिया। दोनों छात्राओं की नग्न वीडियो वह बना रहा था। ग्रामीणों को देखते ही वह भागने लगा जिसे दौडक़र पकड़ लिया गया। सोनू इन दोनों बच्चियों को बहला-फुसला कर उनके स्कूल से ले आया और बीच रास्ते में जंगल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर ग्राम ढेलवाडीह में पीडि़त बच्चियों के परिजनों एवं…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गुरु- शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि कलयुगी शिक्षक गुरु- शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर रहा है. ऐसे में छात्र-छात्राओं के भविष्य क्या होगा. इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. दरअसल, एक मामला महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड से सामने आया है. जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की आठवीं की छात्राओं ने प्राचार्य से शिकायत की. इंग्लिश के शिक्षक प्रमोद दास उनको बैड टच करते हैं और कभी-कभी शौंचालय में भी आ जाते हैं. छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य…
कोरबा 14 जुलाई 2023/मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला पुनरीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में 19 जुलाई 2023 को शाम 04 बजे आयोजित की जाएगी। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन बैंक शाखा स्थापना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट…
कोरबा 14 जुलाई 2023/ छ.ग. भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना 10 जुलाई 2023 से जारी संशोधित अधिसूचना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवी की प्रदेश स्तरीय परीक्षा में मेंरिट के टॉप टेन में आने वाले छात्र एवं छात्राओं हेतु प्रोत्साहन राशि 01 लाख के अतिरिक्त 01 लाख रुपए दुपहिया वाहन क्रय किए जाने हेतु अनुदान राशि देय होगा। यह राशि प्रदेश स्तरीय परीक्षा में केवल मेरिट में प्रथम दस में आने वाले छात्र/छात्राओं को देय होगा। मंडल में 90 दिवस पूर्व पंजीयन होना अनिवार्य है।…
