Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 14 जुलाई 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज डिंगापुर स्थित ई-लाइब्रेरी भवन और खेल अकादमी परिसर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन का माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने ई-लाइब्रेरी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु ई-लाइब्रेरी का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहां रीडिंग रूम, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, श्रव्य दृश्य कक्ष, समूह चर्चा कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए यहां अध्ययन हेतु सुविधाजनक वातावरण विकसित करने…
कोरबा 14 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाकर मछली पालन का कार्य करने वाले मछुआ सहकारी समिति के सदस्य आर्थिक संपन्नता की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वे स्वयं तो आत्मनिर्भर हो रहे हैं, साथ ही अन्य लोगों को भी इस कार्य से रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम छुरीकला के कोसगाई दाई मछुआ सहकारी समिति द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़कर मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मछली पालन को अपने आय का प्रमुख जरिया बनाया। जिसमें न केवल उन्होंने सफलता प्राप्त की है बल्कि अब वे…
रविवार 16 जुलाई को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के तत्वावधान में भिलाई के जेपी चौक सतनाम भवन से लगातार छठवीं बार (कोरोना काल को छोड़कर) जबर हरेली रैली निकलेगी । इस रैली में हजारों लोक कलाकार एवं लाखों छत्तीसगढ़ियाजन अपने प्रथम त्यौहार हरेली को उल्लासमय वातावरण में मनाते चलेंगे । सुसज्जित बैलगाड़ियों का जूलूस, बस्तरिहा रेला-पाटा, गेड़ी, पंथी, करमा, सुवा, राऊत नाचा, डंडा नृत्य करते हुए लोग प्रकृति के साथ-साथ अपनी मूल संस्कृति को बचा कर रखने का संदेश देते चलेंगे । मूल-देवता बूढ़ादेव, छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़िया महापुरुषों की झांकी रैली के विशेष आकर्षण होंगे । साथ में छत्तीसगढ़ के…
दिल्ली के मुकुंदपुर में तीन बच्चों की जलभराव में डूबने से मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों शव अस्पताल भेजे गए हैं। जलभराव में बच्चे कैसे डूबे, इसकी जांच की जा रही है। इधर, दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3…
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने आज शुक्रवार (14 जुलाई) को चंद्रयान-3 मिशन सक्सेसफुली लॉन्च किया। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान को स्पेस में भेजा गया है। 16 मिनट बाद रॉकेट ने इसे पृथ्वी की ऑर्बिट में प्लेस किया। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने इस सक्सेसफुल लॉन्च के बाद कहा कि चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग प्लान की गई है। चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर…
देश के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होने के बाद अब गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में भी श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के निर्णय के अनुसार अब से कोई भी श्रद्धालु छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। मंदिर ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार जगत मंदिर द्वारका की गरिमा बनाए रखने के लिए भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही कपड़े पहनने होंगे। मंदिर के बाहर चारों तरफ ड्रेस कोड को लेकर गुजराती-हिंदी-अंग्रेजी भाषा में लिखे बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने आज शुक्रवार (14 जुलाई) को चंद्रयान-3 मिशन सक्सेसफुली लॉन्च किया। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान को स्पेस में भेजा गया है। 16 मिनट बाद रॉकेट ने इसे पृथ्वी की ऑर्बिट में प्लेस किया। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने इस सक्सेसफुल लॉन्च के बाद कहा कि चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ…
दिल्ली में इन दिनों यमुना उफान पर है. इस वजह से दिल्ली के ITO और आसपास के इलाकों में तेजी से पानी भरता जा रहा है. दिल्ली सरकार के अधिकारी यमुना के पानी को शहर में घुसने से रोकने के लिए पूरी रात काम करते रहे. बावजूद इसके उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है. अब हालात को बिगड़ता देख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर उतारने की मांग की है. उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि यमुना का पानी शहर के अंदर आने की वजह से आईटीओ और…
पाकिस्तान से हिंदुस्तान पहुंची सीमा हैदर (Seema Haider) का नाम इन दिनों सुर्खियों में है. इन दिनों सीमा हैदर से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया के समंदर में गोते लगा रही हैं. अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर का नाम लेकर एक अज्ञात शख्स ने भारत की आर्थिक राजधानी मुबंई को दहलाने की धमकी दी है. धमकी देने वाले ने उर्दू में बात करते हुए मुबंई पुलिस को कहा कि अगर सीमा हैदर वापस नहीं आईं तो भारत तबाह हो जाएगा. आपको बता दें कि 12 जुलाई के दिन यह धमकी भरा फोन मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल…
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक अंदरूनी गांव में स्थित सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। गुरुवार की देर शाम माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। देसी लॉन्चर भी दागे। हालांकि, जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में कोई हताहत नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। दरअसल, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके चिन्नागेल्लूर में सुरक्षाबलों का कैंप स्थित है। गुरुवार की देर शाम जंगल की तरफ से अचानक भारी संख्या में नक्सली कैंप के नजदीक पहुंच गए थे। उन्होंने…
