Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 11 जुलाई 2023/ को-विन प्लेटफार्म की सफलता के बाद भारत सरकार ने अब पूरे राज्य में नियमित टीकाकरण के लिए यू-विन नामक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यू.आई.पी.) को डिजिटल बनाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया है। जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कार्ड ले जाना, अगली खुराक पर नजर रखने की जद्दोजहद और ऐसी अन्य परेशानिया खत्म हो सकती हैं। भारत सरकार द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण के लिए यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कार्ड ले जाने, अगली खुराक पर नजर रखने सहित अन्य…
कोरबा 11 जुलाई 2023/ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है, मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है, क्योंकि जीवनदायनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत पेड़-पौधे ही हैं। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा। इस हेतु पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने के लिए पूर्ण संकल्प के साथ सभी को अपनी सहभागिता देनी चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कोरबा निगम क्षेत्र में पौधरोपण के संबंध में औद्योगिक संस्थानों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। उन्होंने सभी औद्योगिक संस्थानों से पौधरोपण की तैयारियों की जानकारी…
कोरबा 11 जुलाई 2023/ मत्स्य विभाग द्वारा जिले के किसानों एवं मत्स्य पालकों के आय में वृद्धि हेतु उन्नत किस्म की मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग अतंर्गत जिले में 5 शासकीय मत्स्य बीज उत्पादन-संवर्धन प्रक्षेत्र स्थित है। जिसके अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के एतमानगर, पाली विकासखंड के सेन्द्रीपाली, कटघोरा के हुंकरा व डांड़पारा तथा करतला विकासखंड़ के बरपाली में मत्स्य बीज का उत्पादन किया जाता है। साथ ही 01 चायनीज हैचरी एवं 36 संवर्धन पोखर निर्मित हैं। जिनका उत्पादित जलक्षेत्र 2.75 हेक्टेयर है। मत्स्य बीज प्रक्षेत्र एतमानगर से प्रति वर्ष 475 लाख स्पान (जीरा) का उत्पादन एवं संवर्धन…
कोरबा 11 जुलाई 2023/राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाली मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण निधि योजना अंतर्गत राशि में 01 अप्रेल 2023 से मानदेय में 2200 (दो हजार दो सौ ) रूपए की वृद्धि पर जिले के मितानिनों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। पूर्व विधायक श्री श्याम लाल कंवर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मितानिनों ने कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत सीईओ से भेंट कर अपनी खुशी प्रकट…
कोरबा 11 जुलाई 2023/ महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान की कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने अपना हस्ताक्षर कर शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर उपलब्ध कराना बहुत जरूरी है। विभागों में संचालित योजनाओं और शिक्षा से जोड़ना भी जरूरी है। कलेक्टर श्री झा ने सभी विभागों में महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का कन्वर्जेंस करने और नगरीय प्रशासन विकास विभाग, श्रम, वन विभाग में महिलाओं के हितों के लिए बहुत संभावनाएं बताते हुए इस दिशा में कार्य के निर्देश दिए। कलेक्टर ने…
कोरबा 11 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा जिले में बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। लाइट जाने एवं अन्य खराबी आने पर सुधार कार्य हेतु तत्काल कर्मचारियों को भेजा जाए और रात्रि में भी कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही की शिकायत लगातार सामने आ रही है, आमजनमानस में आक्रोश का वातावरण न फैले इस दिशा में समुचित कदम उठाएं। समय-सीमा की…
कोरबा 11 जुलाई 2023/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज 131 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें आवेदकों द्वारा इलाज हेतु सहायता, स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली…
कोरबा जिले के नगर निगम अंतर्गत दादर खुर्द निवासी पण्डित कृष्ण कुमार द्विवेदी जो की अधिवक्ता है, जिन्हें उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ आजीवन सदस्य बनाया गया, वे छत्तीसगढ के भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमीति सदस्य भी हैं, जिला न्यायालय कोरबा वर्ष 2013 से उन्होंने अपने कार्य को प्रारम्भ किया था वे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी भूमिका निभाते हैं, इस तरह से वे अपनी गतिविधियों को उच्च न्यायालय में भी प्रदर्शित करेंगे।।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कमाई से पढ़ने लिखने और राजपत्रित अधिकारी कब पद हासिल करने के बाद यूपी की ज्योति मौर्या ने पति से सीधे तौर पर दूरी बना ली। इस मामले के प्रकाश में आने के साथ कई और खुलासे देशभर में हो रहे हैं और इसके साथ लोग सतर्क होने लगे हैं। इस बीच कोरबा जिले में ऐसा मामला सामने आया जिसमें शिक्षिका की नौकरी हासिल करने के बाद पत्नी ने अपने पति को गुड बाय कह दिया। पति ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर कहा है उसकी पत्नी को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की…
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम पटेल उर्फ शुभ पिता श्री शिवराम पटेल उम्र 27 वर्ष सा० छातापाठ थाना उरगा जिला कोरबा, हा०मु० कांशीनगर नूरी मस्जिद के पास थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा का चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि दिनांक 28.06.2023 के रात 11.00 बजे के आसपास यह अपने मोटर सायकल से बच्चे का दुध लेने के लिए घंटाघर ठेले के पास गया था वहा पर रांझा कंसारी एवं सोनू अर्केल दोनो निवासी सुभाष ब्लाक नर्सरी मोहल्ला का मिला, जो इसे बोले कि हमारे पास मोटर…
