Author: News Editor

मनेन्द्रगढ़। यहां के थाना परिसर के स्टाफ लाइन में एक जंगली भालू घुस आया। शहर के बीच वाले इलाके में भालू को देखकर लोग डर के मारे भागते हुए नजर आ रहे हैं। भालू के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, बता दें कि भालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन वनक्षेत्र में उनके भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके चलते ही भालू भोजन की तलाश में रिहायशी बस्ती की ओर आते हैं। साथ ही वनक्षेत्रों में जलस्रोतों का अभाव भी भालुओं के रिहायशी इलाकों में आने का एक कारण है। अधिकांश जगहों पर…

Read More

झारखंड के धनबाद में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले छात्रा बिंदी लगाकर अपने स्कूल पहुंची थी, जिस वजह से उसकी पिटाई की गई थी. सूत्रों के अनुसार अपने साथ स्कूल में हुई मारपीट से आहत होकर ही छात्रा ने आत्महत्या की है. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की फिलहाल जांच कर रही है. और  जांच पूरी होने तक आत्महत्या की वजह बताने से बच रही है. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने इस घटना को लेकर मंगलवार को एक ट्वीट किया. उन्होंने…

Read More

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टीटी नगर पुलिस का बड़ा कारनामा सामने आया है। दरअसल SI सुनील रघुवंशी और ASI अखिलेश त्रिपाठी ने अपराधी को नग्न कर उसकी फोटो वायरल कर दी। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 2022 में हत्या के आरोप में आरोपी के गिरफ्तार किया था। 2022 में ही गिरफ्तारी के वक्त ये फोटो खींची गई थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अब फोटो वायरल कर दी। फोटो वायरल होने के बाद पीड़ित ने वीडियो जारी किया है। इस…

Read More

जशपुरनगर जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के दोकड़ा क्षेत्र में बीती रात को एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए कई घरों को तोड़कर कर घर में रखे अनाज को भी चट कर गया। जानकारी के अनुसार मामला कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम बिहाबल,नकटीमुंडा की है। जहां मंगलवार की रात को करीबन 8 बजे मुड़कुंवा बस्ती में हाथी अचानक आ धमका गांव में हाथी देखकर ग्रामीण घर छोड़ कर भागने लगे और अफरा तफरी मच गई। वन विभाग की टीम मौके से किसी तरह हाथी को खदेड़ने में सफल हुए। जिसके बाद हाथी नकटीमुंडा गांव की ओर चला गया। वहां…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से यूपी से जुड़ा ज्योति मौर्या जैसा मामला सामने आया है, जहां भारत एलुमिनियम प्लांट संयंत्र में ठेका मजदूर के तौर पर काम करने वाले शांति कुमार कश्यप से उसकी पत्नी अलग हो गई। कश्यप ने जानकारी दी कि विवाह के बाद पत्नी का जाति निवास प्रमाण पत्र बनाने के साथ आगे की शिक्षा से लेकर नौकरी तक की व्यवस्था कराई, लेकिन शिक्षिका की नौकरी मिलने के बाद पति को छोड़ दिया। अपनी दास्तां बताने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। शांति कश्यप के मुताबिक विवाह के बाद पत्नी का जाति निवास प्रमाण पत्र बनाने…

Read More

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है। यानी हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर अब नौकरी से निकाले जाने तक की कार्रवाई हो सकती है। पिछले दिनों प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल कर दी थी। हालांकि मंत्री टीएस सिंहदेव के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल बंद की। मगर संविदा पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी अब भी काम बंद किए हुए हैं। मंगलवार की रात सरकार ने एस्मा का आदेश जारी कर दिया। इससे नया रायपुर में आंदोलन पर बैठे संविदा कर्मचारियों का गुस्सा फूटा। कर्मचारी संगठन ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के हड़ताल को तोड़ने के लिए…

Read More

चुनाव होने से कुछ महीने पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ को पीईकेबी कोयला ब्लॉक के दूसरे चरण को सौंपने के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए एक एसओएस भेजा है. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार को थर्मल विद्युत संयंत्रों में ईंधन की कमी का सामना करना पड़ रहा है. छत्तीसगढ़ में सरगुजा के कलेक्टर को लिखे एक पत्र में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएन) ने तर्क दिया है कि कोयले की आपूर्ति पर इसके थर्मल पावर स्टेशन में छह-सात दिनों की गिरावट आई है और कोयले की कम आपूर्ति के कारण बिजली कम हो रही…

Read More

महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बस खाई में गिर गई. मिल रही जानकारी के अनुसार इस बस में 18 यात्री सावर थे. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. इस घटना में अभी तक एक महिला की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. मिल रही जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब बस सप्तशृंगी से नीचे उतर रही थी. घटना सुबह साढ़े छह…

Read More

राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में सोमवार (10 जुलाई) को एक 30 साल की महिला ने जहरीली चीज खा कर अपनी जान दे दी. जांच के दौरान पुलिस को महिला के पास से एक सुसाइड नोट और उसके मोबाइल से कुछ वीडियो मिले है. जो उसने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किए थे. वीडियो में महिला अपने ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है. पुलिस के अधिकारियों की माने तो मामले की जांच की जा रही है. राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में सोमवार (10 जुलाई) को एक 30 साल की महिला ने जहरीली चीज…

Read More

कोविड-19 से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ‘आपातकाल’ का दर्जा हटा लिया है लेकिन इस महामारी पर 2027 तक 500 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च होने की संभावना जताई गई है. डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरीज ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह कहा है. रिपोर्ट के अनुसार, इस खर्च में लंबे समय तक चलने वालीं जटिलताओं और जानलेवा वायरस (विषाणु) के इलाज के बाद उत्पन्न समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने के लिए अनुसंधान शामिल है. सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य व्यवस्था ने इस महामारी से निपटने के लिये कोविड-19 रोधी टीके विकसित कर अच्छी प्रतिक्रिया…

Read More