Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
एसडीएम ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच की रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बिजय कुमार मौर्या को सौंप दी गई है. सूत्रों के मुताबिक होमगार्ड संगठन के डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार ने अपनी जांच में कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाया है. जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने अपनी संस्तुतियों के साथ शासन ( उत्तर प्रदेश सरकार) को भेज दी है. सस्पेंड होंगे मनीष दुबे? सूत्रों के मुताबिक ये भी जानकारी मिली है कि डीजी होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्चिंग की तैयारियां पूरी कर ली है। इस यान को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से 14 जलाई दोपहर 2:35 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो का नया प्रक्षेपण यान एलवीएम-3 चंद्र मिशन को अंजाम देगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के मुताबिक यह यान 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। चंद्रमा की सतह का अध्ययन चंद्रयान-3 मिशन चंद्र रेजोलिथ के थर्मोफिजिकल गुणों, चंद्र भूकंपीयता, चंद्र सतह प्लाज्मा वातावरण और लैंडर के उतरने के स्थल के आसपास के क्षेत्र में मौलिक संरचना का अध्ययन करने के…
कर्नाटक ट्र्क से टमाटर ले जा रहे एक किसान के साथ लूट की गजब की घटना सामने आई है। यहां किसान को उसके वाहन से हुई एक दुर्घटना का हर्जाना टमाटरों से चुकाना पड़ा। दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोग किसान के 2.5 टन टमाटर लेकर फरार हो गए जिसके दाम हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। किसान मल्लेश के ट्रक से टक्कर में कार का शीशा टूट गया था जिसकी भरपाई ना कर पाने पर तीनों लोग टमाटर से लदे उसके ट्रक को लेकर फरार हो गये। कर्नाटक सहित देश के अनेक राज्यों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति…
हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और पंजाब से लेकर दिल्ली तक पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी देश के 24 राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। हिमाचल में आज थोड़ी राहत मिल सकती है तो वहीं उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और बिहार के कई ज़िलों में भारी बारिश की आशंका है। हिमाचल में अलग-अलग जगहों पर टूरिस्ट फंसे हुए हैं। हिमाचल में सबसे भयानक तबाही हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए सैलानियों को निकालने के लिए सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन लाहौल-स्पीति में स्थित चंद्रताल के लिए चल रहा है। चंद्रताल में करीब…
बाढ़ और बारिश की वजह से आज देशभर में रेल नेटवर्क प्रभावित हुआ है। ऐसे में हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने जानकारी दी है कि बारिश, बाढ़, और मेंनेटेनेंस कारणों की वजह से आज करीब दर्जनभर से ज्यदा ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। इनमें देशभर के कई रूट्स की अलग-अलग राज्यों से जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। लिहाजा हम आपको उन तमाम ट्रनों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आज 12 जुलाई को रद्द कर दिया गया है। 12.07.2023 को कैसिंल हुई ट्रेनों की लिस्ट- ट्रेन नंबर 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 12.07.23 को रद्द…
मेष राशिफल आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठाना पड़ सकती है। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वृषभ राशिफल आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों और संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोलेगी। मिथुन राशिफल आज…
गर्मियों के दिनों में बिजली की खपत बढ़ जाती है और आपका हर महीने हजारों रुपये का बिजली का बिल आता है. बिजली कंज्मपशन बढ़ने के साथ ही तमाम तरह की और भी समस्याएं होती हैं. ऐसे में आपके मन में बिजली की दरें कम होने का ख्याल आता है. अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैंदोनों परियोजनाओं पर करीब 18,000 करोड़ रुपये का खर्च किये जाएंगे और ये यूपी के सोनभद्र जिले के ओबरा में लगेंगी. योगी कैबिनेट की तरफ से प्रस्तावित योजना ‘ओबरा डी’ को मंजूरी दे दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक…
जांजगीर-चांपा 11 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाले मितानिनों के हित में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय से जारी आदेश के तहत मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण योजना के अंतर्गत 2200 रूपए की राशि प्रतिमाह एक अप्रैल 2023 से मानदेय में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश 10 जुलाई को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर स्थित लोक स्वास्थ्य एवं…
जांजगीर-चांपा 11 जुलाई 2023/ कार्यालयीन संविदा भर्ती विज्ञापन लेखापाल (संविदा) एवं सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के पदों की पूर्ति, भर्ती किये जाने हेतु दावें एवं आपत्तियाँ 07 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त दावें एवं आपत्तियों के निराकरण उपरांत उक्त दोनो पदों के लिए पात्र, अपात्र अंतरिम सूची सहित लेखापाल (संविदा) एवं सहायक ग्रेड- 03 (संविदा) वर्गवार 1ः20 अनुपात में मेरिट आधार पर कौशल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जिला कार्यालय जांजगीर-चांपा के सूचना पटल सहित जिले के अधिकारिक वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/ में अपलोड किया गया है। लेखापाल (संविदा) एवं सहायक ग्रेड- 03 (संविदा) पद…
जांजगीर-चांपा 11 जुलाई 2023 / सहायक आयुक्त, श्री एच०के० सिंह उइके ने बताया कि जिला जांजगीर-चांपा के अंतर्गत संचालित छात्रावास, आश्रमों मे प्रवेश लेने हेतु ईच्छुक निर्धन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं नजदीकी छात्रावास, आश्रम में छात्रावास अधीक्षक/अधीक्षिका से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2023 तक है।
