Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोपों से नाराज युवती अपने होने वाले पति के साथ कॉलेज पहुंची, जहां प्रोफेसर और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर कथित तौर पर प्रोफेसर के साथ मारपीट भी हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कॉलेज…
CG Crime News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से जुड़े नकली नोट मामले में विशेष एनआईए (NIA) न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी तीर्थराज प्रधान को बरी कर दिया है। विशेष एनआईए न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने अपने निर्णय में कहा कि अभियोजन पक्ष यह प्रमाणित नहीं कर सका कि आरोपी को बरामद किए गए नोटों के नकली होने की जानकारी थी या वह उन्हें असली बताकर बाजार में चलाने का इरादा रखता था। पर्याप्त और ठोस साक्ष्य के अभाव में अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। नकली नोट रखने के आरोप में…
CG News : गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के मुड़ागांव में सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश ने किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद करीब एक घंटे के भीतर सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया और यातायात बहाल कराया। जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव के आश्रित पारा करलाकोट में पिछले दो वर्षों से ग्रामीण सीसी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश…
दिनांक -01-07-2026 को श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा ,रेंज के सभी जिलों के वरि० पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। मीटिंग का आयोजन रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा, रेंज के सभी जिलों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों की समीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक बैठकों की श्रृंखला में, आज की बैठक मुख्यत: धारा 173(8) CrPC/ 193(9) BNSS तथा फरारी में धारा 299 CrPC/335 BNSS के तहत पेश किये गये चालानों, के उन…
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध माता कौशल्या धाम, चंद्रखुरी मंदिर में एक युवक की कथित आपत्तिजनक हरकत ने श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक मंदिर परिसर में रील बनाने के लिए वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान उसने वहां मौजूद महिलाओं को लेकर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने युवक के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई और धार्मिक स्थलों पर ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। रील बनाते समय महिलाओं पर…
कोरबा। छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। वारदात को अंजाम देने पहुंचे तीन बदमाशों में से दो के चेहरे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद हो गए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीन हथियारबंद बदमाश लूट की नीयत से दुकान में घुसे थे, लेकिन उनका प्रयास असफल रहा और वे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दिए…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से छह साइबेरियाई प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। यह घटना करतला वनमंडल क्षेत्र के ग्राम रामपुर में हुई, जहां हर वर्ष हजारों किलोमीटर का सफर तय कर साइबेरिया से आने वाले पक्षी बरसात के मौसम में अपना बसेरा बनाते हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान गांव के एक पुराने इमली के पेड़ पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। उस समय पेड़ पर कई साइबेरियाई पक्षियों का बसेरा था। बिजली की चपेट में…
CG Road Accident : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों वाहन के नीचे फंस गए और करीब 200 मीटर तक घसीटते चले गए। हादसे के बाद कैप्सूल वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक स्थानीय शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। काम खत्म कर घर लौट रहे…
Bengaluru Quarry Accident : बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना क्षेत्र स्थित एक पत्थर की खदान में अचानक विशाल चट्टान खिसककर गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर खदान में काम कर रहे थे। भारी चट्टान और मलबे की चपेट में आने से बिहार के रहने वाले सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चट्टान गिरते ही मची चीख-पुकार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर…
CG Higher Education News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के युवाओं और उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए 700 सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professors) की भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ वर्षों से लंबित पदोन्नति, प्रशासनिक सुधार और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर…
