Author: News Editor

जांजगीर-चांपा, 1 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के सेक्टर खिसोरा-34 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एनरोलमेंट माह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शाला त्यागी बालिकाओं को पुनः विद्यालय से जोड़ना तथा बालिका शिक्षा के प्रति अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक करना था। कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान के तहत बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर…

Read More

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार गांवों, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने अकलतरा स्थित कन्या शाला में छात्राओं के बीच पहुंचकर नवीन आपराधिक कानूनों एवं साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP शेयर करने के खतरे, सोशल मीडिया…

Read More

CG Weather Update : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में व्यापक वर्षा का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनज़र लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दो दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार…

Read More

जांजगीर-चांपा 25 जून 2026। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत सोनाईडीह में जिला स्तरीय सम्मेलन-सह-शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, हितग्राहियों, युवाओं तथा ग्रामीण नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों को आवश्यक…

Read More

जांजगीर-चांपा, 1 जुलाई 2026। नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026 गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे आई.टी.आई. ग्राउंड, बम्हनीडीह में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश कुमार डडसेना एवं समस्त नवनिर्वाचित पार्षदगण शपथ लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े…

Read More

Horoscope मेष आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वृषभ आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई नया अवसर मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मन को सुकून देगा। मिथुन आज आपका संवाद कौशल आपको सफलता दिलाएगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात या कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कर्क भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। कार्यस्थल पर धैर्य बनाए…

Read More

कोरबा 01 जुलाई 2026/ मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 03 जुलाई को शाम 04 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है। प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना पर चर्चा, पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि योजना पर भी चर्चा की जाएगी। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित…

Read More

कोरबा, 01 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में पाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सेजेस पोलमी परिसर में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संकुल पोलमी एवं संकुल निरधि के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का संयुक्त रूप से तिलक कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री कौशल सिंह नेटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विजय बहादुर सिंह जगत, ग्राम पंचायत पोलमी के सरपंच श्री सुशील जगत तथा एसएमडीसी पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा…

Read More

कोरबा, 01 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंक प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं स्वीकृति की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री ईशान जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, लीड बैंक मैनेजर श्री कृष्णा भगत, सीएमओ नगरीय निकाय, बैंक प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को शासन की प्राथमिकता वाली…

Read More

कोरबा 01 जुलाई 2026/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विभिन्न विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निराकरण में प्रगति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए प्रत्येक विभाग समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करे। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर श्री ईशान जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश…

Read More