Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 29जून 2026/ जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के विकास में बड़ी बाधा बना हुआ था। गांवों की जर्जर सड़कें, विशेषकर वर्षा ऋतु के दौरान, लोगों की परेशानी का प्रमुख कारण थीं। आवागमन बाधित होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने, मरीजों को अस्पताल जाने, किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने तथा ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता था। इन समस्याओं के समाधान के…
कोरबा। कोरबा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के कई थाना प्रभारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कोतवाली थाना और कटघोरा थाना के प्रभारियों को भी बदल दिया गया है।
CBSE नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। बोर्ड के नए निर्देशों के अनुसार, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10 में पढ़ रहे छात्रों को अब तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। इस फैसले से देशभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था मौजूदा संक्रमणकालीन चरण को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है। तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा से मिली राहत नई गाइडलाइन के…
CG Accident : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर स्थित बासेन के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजते…
CG CRIME : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो चौक, लिंगियाडीह में कुछ युवकों ने पहले तीन युवकों को वाहन से कुचलने की कोशिश की। इसके बाद पाइप, लाठी और ईंट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। CCTV फुटेज…
कोरबा। शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। चबूतरे पर सो रहे एक हमाल की सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया…
CG BREAKING : रायपुर। रेलवे की सतर्कता और लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। एक ही ट्रैक पर आमने-सामने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आ जाने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि समय रहते दोनों ट्रेनों को रोक लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दोनों ट्रेनें प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिचालन के दौरान किसी कारणवश छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही…
RRB Recruitment 2026 : नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत नियुक्ति दी जाएगी, जिसमें शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। 15 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और 14…
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र की रहने वाली पूजा कौर ने अपने पति विक्रम सिंह सहा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने थाना प्रभारी राजेंद्र नगर को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि पति बाजार से लिए गए करोड़ों रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए लगातार उस पर मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहा है। पैसे नहीं देने पर मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने अपनी शिकायत की प्रति मीडिया को…
Ayodhya नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई नियमित प्रक्रिया के तहत होगी और इसमें किसी प्रकार की ऐसी आपात स्थिति नहीं है, जिसके कारण तत्काल सुनवाई आवश्यक हो। कोर्ट की टिप्पणी, “अगर नियमित कामकाज शुरू होने के बाद सुनवाई होगी तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा,” चर्चा का विषय बन गई। CBI के नेतृत्व में बहु-एजेंसी जांच की उठी मांग याचिका में अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित…
