Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG NEWS : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला पुलिस विभाग में वेतन भुगतान से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आने के बाद पुलिस ने वेतन शाखा के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ऑनलाइन वेतन ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान निर्धारित वेतन से कई गुना अधिक राशि अपने और कुछ अन्य विभागीय कर्मचारियों के खातों में स्थानांतरित की जाती थी। मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक…
Bhupesh Baghel रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि भाजपा नेताओं के बीच अंदरूनी मतभेद का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ा है। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भूपेश बघेल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी की स्थिति सुधारे और भाजपा नेताओं को आपस में लड़ाने की कोशिश न करे। सोमवार तड़के नकटी गांव में प्रशासन ने बिजली आपूर्ति बंद कर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए करीब 80…
CG News : नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहराया, गांव में बढ़ी हलचल, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहराने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। जानकारी के अनुसार, गांव में कुछ धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने की बात कही गई, जिसके बाद उनके घरों से सामान बाहर निकाले जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। धर्मांतरण को लेकर बढ़ा विवाद बताया जा रहा है कि खड़का…
CG Job News : रायपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जुलाई 2026 अच्छी खबर लेकर आया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी विभागों, आयोगों और संस्थानों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के माध्यम से तकनीकी, प्रशासनिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर अवसर राज्य में निकली इन भर्तियों से हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत तैयार की गई नई स्कूली पाठ्यपुस्तकों को लेकर एक नया विवाद और चर्चा सामने आई है। नई किताबों में लोकप्रिय गीत ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ का उल्लेख होने के बाद शिक्षा जगत, अभिभावकों और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे बच्चों को स्थानीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने की सकारात्मक पहल बता रहे हैं, जबकि कुछ ने पाठ्य सामग्री के चयन पर सवाल उठाए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत तैयार हुई हैं किताबें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार नई पुस्तकों का उद्देश्य बच्चों को रटने…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले की तुलना में उनके बिजली बिलों में काफी वृद्धि हुई है, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, विपक्षी दलों ने भी बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग को घेरना शुरू कर दिया है। बिजली बिल बढ़ने से उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता…
CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में पेड़ के नीचे खड़े दो बच्चों और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आम बीनने गए थे बच्चे, तभी बदला मौसम…
कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम के पास सोमवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नंदनी मेहर (30), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है। संयुक्त अभियान के दौरान जवानों ने जंगल के भीतर माओवादियों की कथित हथियार निर्माण इकाई का पता लगाया और वहां से लगभग 6 टन विस्फोटक एवं हथियार निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद की। अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामान का इस्तेमाल हथियारों की मरम्मत, निर्माण और सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों की तैयारी में किया जा सकता था। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया है। खुफिया सूचना के आधार पर चला संयुक्त…
Yamuna Expressway Bus Accident : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-111 के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस गिट्टी से लदे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 3:30 बजे हुआ। बिहार नंबर की प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर लखनऊ से दिल्ली जा रही…
