Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
Gold-Silver Price : सराफा बाजार में लगातार आ रही गिरावट के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले 26 दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 13 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है, जबकि चांदी में लगभग 39 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा समय में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.40 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। कीमतों में आई इस कमी के बाद बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी…
थाना पामगढ़ –क्षेत्र का मामला बेनटेक्स के नकली मंगलसूत्र को असली सोना बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक से 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में धरदबोचा। आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी रकम 40,000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त बलेनो कार CG 04 QY 6279 जब्त की गई है। क्या है पूरा मामला दिनांक 26.06.2026 को प्रार्थी हिमांशु सोनी निवासी वार्ड क्र. 05 चांपा, हाल मुकाम पामगढ़ ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी नगर पंचायत पामगढ़ में ‘केसर लाल एंड संस’ के नाम से ज्वेलरी दुकान चलाता…
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी वासु सांडे निवासी ग्राम खमदईपारा थाना बलौदा के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तार, उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ओमकार वर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आर रज्जू रात्रे, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर, अनिल कुर्रे, ढोल सिंह धीरहे का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में आज पुलिस लाइन जांजगीर में दिनांक 27.06.26 को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शामिल जिले के थाना -चौकी प्रभारियों, CCTNS ऑपरेटरों एवं थाना में रीडर कार्य करने वालों आरक्षकों, को eDAR, ई-साक्ष्य, PM राहत योजना, CM हेल्पलाइन 1076 की शिकायत एवं मिशन वात्सल्य पांचों डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को तकनीक आधारित, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाना रहा। eDAR पोर्टल: सड़क हादसे के पीड़ितों को अब नहीं लगेगा चक्कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार ने…
CG Pulse Polio Campaign : रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को आयोजित होने वाले इस विशेष अभियान के तहत राज्य के पांच वर्ष तक की आयु के 35 लाख 98 हजार 904 बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं और हजारों स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। 28 हजार से अधिक टीमें रहेंगी मैदान में…
CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने छात्रावासों और आश्रमों की व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा शुरू कर दी है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ होने से पहले कलेक्टर के नेतृत्व में विभिन्न छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंभीर लापरवाही और अव्यवस्थाएं सामने आने पर प्रशासन ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित छात्रावास के अधीक्षक और भृत्य को निलंबित कर दिया। औचक निरीक्षण में मिली कई खामियां जिला प्रशासन की टीम ने छात्रावासों…
Maharashtra TET Paper Leak : पुणे। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2025) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। रविवार, 28 जून को आयोजित होने वाली टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा को महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (MSCE), पुणे ने अंतिम समय में स्थगित कर दिया है। यह फैसला प्रश्नपत्र लीक होने के गंभीर आरोपों के बाद लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ठाणे जिले में कुछ लोगों के पास परीक्षा से जुड़े प्रश्न मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और परीक्षा टालने का निर्णय लिया गया। ठाणे में मिले संदिग्ध प्रश्नपत्र अधिकारियों…
CG ACB : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल पर एक प्रकरण में राहत दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता की सूचना पर एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। 20 हजार रुपये की रिश्वत की थी मांग जानकारी के अनुसार, आरोपी हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता से एक पुलिस प्रकरण…
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में वर्ष 2026 की स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 15 से अधिक वर्तमान और पूर्व सांसदों तथा विधायकों के खिलाफ दर्ज 20 से अधिक आपराधिक मामले विशेष एमपी-एमएलए अदालतों में लंबित हैं। इन मामलों की नियमित सुनवाई हाईकोर्ट की निगरानी में की जा रही है ताकि जनप्रतिनिधियों से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत तैयार हुई स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट द्वारा जारी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के उन निर्देशों के…
AI VIDEO Controversy : रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो को लेकर राजधानी रायपुर में विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने वीडियो पर कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया है कि विशेष समुदाय से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा प्रसारित वीडियो में ईशु को भगवान शिव और भगवान विष्णु का पिता बताया गया है तथा हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर दर्शाने का प्रयास किया गया है। संगठनों का कहना है कि इस वीडियो से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने संबंधित थाने में…
