Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
Assembly’ एमसीबी। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विधानसभा सत्र के दौरान जिले से जुड़े प्रश्नों के समयबद्ध, सटीक और तथ्यात्मक जवाब उपलब्ध कराने तथा शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए फैसला कलेक्टर…
CG NEWS : दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में चर्चित दो यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के तहत दूसरी एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करने और उससे उगाही करने का प्रयास किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच…
कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो ट्रेलरों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि चालक ट्रेलर की केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह दोनों ट्रेलर तेज गति से विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान नियंत्रण बिगड़ने से दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेलरों के अगले हिस्से पूरी…
LPG Supply News : नई दिल्ली। LPG Supply News में उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने औद्योगिक और वाणिज्यिक एलपीजी (LPG) सिलेंडर की आपूर्ति पर लगे सभी क्षेत्रीय प्रतिबंध समाप्त कर दिए हैं। इसके साथ ही देशभर में एलपीजी की आपूर्ति को पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर पर पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, छोटे-बड़े उद्योगों और अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को नियमित रूप से एलपीजी उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उत्पादन और कारोबार पर पड़ रहा दबाव कम होने की उम्मीद है।…
जांजगीर-चांपा पुलिस का अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस एवं नशा मुक्ति पखवाड़ा के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने नशे के विरुद्ध जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में एक सप्ताह के भीतर अवैध शराब बिक्री करने वाले, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 40 आरोपियों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों 14 चालकों पर पुलिस का शिकंजा कसा गया। एक नजर में पुलिस की कार्रवाई 285 लीटर…
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार सुबह तड़के संजय नगर, रहस बेड़ा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में सघन रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध महुआ शराब, गांजा एवं मारपीट के प्रकरण में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल दाखिल किया गया। अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई आरोपी – शिवकुमारी उर्फ नोना, निवासी रहस बेड़ा, अकलतरा के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब, आरोपी –…
जिले के थाना सारागांव पुलिस ने मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन CG12 E-0907 में लदे 4 मवेशियों बरामद किए गए। क्या है पूरा मामला थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी के निर्देशन में बीते रात्रि गस्त पर रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप CG12 E-0907 में मवेशी भरकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल कार्रवाई की गई। नाकेबंदी कर ऐसे पकड़े गए तस्कर पुलिस टीम ने राइस मिल के…
बालकोनगर, 26 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग के सहयोग से बालको टाउनशिप स्थित मितान भवन में “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बालको सुरक्षा विभाग के कर्मियों, वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय, माउंट आबू से पधारे बीके…
रायपुर/26 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में “सेवा सेतु” पोर्टल एक प्रभावी और अभिनव डिजिटल माध्यम के रूप में स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करते हुए सेवा सेतु के माध्यम से अब नागरिकों को अधिकांश शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट से सेवा सेतु तक का सफर: पूर्व में…
भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ सहायक व्यवसायों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इन्हीं में मछली पालन आज केवल भोजन का स्रोत नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए रोजगार, आय और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन गया है। कम लागत, कम समय में बेहतर उत्पादन और बाजार में बढ़ती मांग के कारण यह व्यवसाय गांवों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मत्स्य पालन जैसे आयवर्धक व्यवसायों को अपनाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी किसानों से आह्वान किया है कि…
