Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायगढ़। जिले के अंबेडकर आवास स्थित आईटीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर फटने से निकले धुएं और आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात घर के कमरे में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद कमरे में तेजी से धुआं भर गया…
CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मोहर्रम जुलूस में डीजे और आतिशबाजी पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को इस तरह का प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा कि किसी धार्मिक जुलूस या सार्वजनिक आयोजन में डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्र अथवा आतिशबाजी के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार संबंधित प्रशासनिक और सक्षम प्राधिकरणों के पास होता है, न कि वक्फ बोर्ड के पास। मामला मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे और आतिशबाजी के उपयोग को लेकर जारी एक आदेश से जुड़ा था, जिसमें वक्फ…
CG NEWS : अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब उपसरपंच के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान किसी मुद्दे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उपसरपंच पोखन लाल यदु के साथ कुछ…
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा प्रेस क्लब, तिलक भवन कोरबा में आयोजित प्रेस वार्ता में धरसींवा विधायक एवं भाजपा नेता अनुज शर्मा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश ने तानाशाही और दमन का दौर देखा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद द्वारा संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल लागू किया गया, जिसके बाद नागरिक अधिकारों को कुचल दिया गया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को निष्प्रभावी बना दिया गया। अनुज शर्मा ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इंदिरा…
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को स्मरण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल पेश की। CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में थाना चांपा क्षेत्र के घोघरानाला तथा DSP अजाक सतरूपा तारम के नेतृत्व में ग्राम बिर्रा में चल रहा वार्षिक मेले में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवीन कानून के संबंध में लोगों को दी विशेष जानकारी कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों एवं महिलाओं को तीन नई न्याय संहिताओं के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने…
*मामले का संक्षिप्त विवरण* इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मड़वा में चौक के पास में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर मारने दौड़ा रहा है और आने जाने वाले लोगों को हथियार लहरा कर डरा रहा है की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली श्री मती योगिता खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्रवाई करने…
जांजगीर-चांपा, 24 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची (पीडब्ल्यूएल) का सार्वजनिक वाचन किया गया तथा शासन द्वारा निर्धारित 12 निष्कासन मापदंडों के आधार पर परिवारों का सत्यापन किया गया। ग्राम सभा में पक्के मकान, मोटर चालित वाहन, सरकारी नौकरी, आयकरदाता, व्यावसायिक करदाता, अधिक कृषि भूमि धारक तथा अन्य निर्धारित मापदंडों के आधार पर…
जांजगीर-चांपा 24 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (सेजेस) नवागढ़ में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज कल्याण के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान किशोरी बालिकाओं को संतुलित आहार, स्वस्थ शरीर तथा मासिक धर्म स्वच्छता एवं…
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 23-06-2026 को थाना कोतवाली से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया था जो पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम धुरकोट के…
सक्ती पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक चालक 353 मनोज कुमार सारथी दिनांक 22.06.2026 से अनाधिकृत रूप से बिना सूचना एवं अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित था। अनुपस्थित अवधि में आरक्षक जिला कोरबा के चैकी रजगामार क्षेत्र में जुआ खेलने चला गया जुए की फड पर पुलिस चौकी रजगामार प्रभारी द्वारा रेड कार्यवाही की गई जिसमें अन्य जुआरियों के साथ आरक्षक मनोज कुमार सारथी पिता सुरजूराम सारथी उम्र.40 वर्ष निवासी जांजगीर पदस्थापना जिला सक्ती को मौके पर पकडे जाने पर धारा 3 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किये जाने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार…
