Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 25 जून 2026/ प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में बालक/बालिका कक्षा 11 वीं में 06 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/कन्या डिंगापुर में चयन हेतु प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी होना चाहिये। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जायेगा। प्रवेश…
कोरबा 25 जून 2026/ आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जिले के पात्र विद्यार्थियों से 15 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था।
CG NEWS : महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झारा में 18 वर्षीय युवती भारती टंडन की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जन्मदिन की रात घर से लापता हुई युवती की हत्या उसके नाबालिग प्रेमी ने ही की थी। आरोपी ने युवती को बर्थडे गिफ्ट देने के बहाने मिलने के लिए बुलाया और बाद में पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए उसने शव को नाले किनारे रेत में दफना दिया। पुलिस के अनुसार, भारती टंडन अपने जन्मदिन की रात घर से निकली थी,…
PM Modi’ नई दिल्ली। देशभर में ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने 25 जून 1975 को लागू की गई आपातकाल की अवधि को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए उस दौर को याद किया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ऐसा दौर था, जब संविधान की मूल भावना और नागरिकों के अधिकारों को गंभीर रूप से प्रभावित किया गया।…
CG NEWS : जगदलपुर। यदि आपके मोबाइल फोन पर अचानक ई-चालान भुगतान का कोई संदेश या लिंक प्राप्त हुआ है, तो सतर्क हो जाइए। यह साइबर ठगों द्वारा आपके बैंक खाते और व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंचने की कोशिश भी हो सकती है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय ने आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए फर्जी ई-चालान लिंक से बचने की सलाह दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन दिनों साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए ई-चालान के नाम पर नकली लिंक भेज रहे हैं। ये लिंक एसएमएस, व्हाट्सएप और अन्य सोशल…
Anganwadi Workers : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने साड़ी वितरण की पुरानी केंद्रीकृत व्यवस्था को समाप्त करते हुए अब साड़ी खरीदी के लिए निर्धारित राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा करने का फैसला किया है। इस निर्णय को पारदर्शिता और सुविधा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब संचालनालय स्तर पर साड़ियों की सामूहिक खरीदी नहीं की जाएगी। इसके बजाय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को निर्धारित राशि सीधे उनके बैंक खातों में…
CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया है। Train Cancelled News : रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत बद्रीनारायण मीणा को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के पद…
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र खरोरा थाना अंतर्गत ग्राम मांठ में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों के आधार पर पुलिस ने दो पास्टर को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तारी के विरोध में ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में खरोरा थाने पहुंचे और कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मांठ में धार्मिक गतिविधियों के दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और लोगों को धर्म परिवर्तन…
Mahtari Vandan Yojana’ रायपुर। महतारी वंदन योजना का लाभ पाने से वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत देने की तैयारी की है। महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही योजना का ऑनलाइन पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रहा है, जिससे नई पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिल सकेगा। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आने वाले दिनों में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, योजना के प्रारंभिक चरण में कई महिलाएं विभिन्न कारणों से आवेदन नहीं कर पाई थीं…
कोरबा। जिले में प्रतिबंध के बावजूद जारी अवैध रेत उत्खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी में सोन नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सोन नदी से रेत निकालकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम मड़वारानी के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क…
