Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 23-06-2026 को थाना कोतवाली से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया था जो पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम धुरकोट के…
सक्ती पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक चालक 353 मनोज कुमार सारथी दिनांक 22.06.2026 से अनाधिकृत रूप से बिना सूचना एवं अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित था। अनुपस्थित अवधि में आरक्षक जिला कोरबा के चैकी रजगामार क्षेत्र में जुआ खेलने चला गया जुए की फड पर पुलिस चौकी रजगामार प्रभारी द्वारा रेड कार्यवाही की गई जिसमें अन्य जुआरियों के साथ आरक्षक मनोज कुमार सारथी पिता सुरजूराम सारथी उम्र.40 वर्ष निवासी जांजगीर पदस्थापना जिला सक्ती को मौके पर पकडे जाने पर धारा 3 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किये जाने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार…
जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान फूड इंस्पेक्टर श्री अजीत कुजूर एवं उनकी टीम तथा थाना सक्ती पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं व्यावसायिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग एवं अन्य अनियमितताओं की जांच की गई। संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे गैस सिलेंडरों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही बुधवारी बाजार स्थित…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। जवान का शव घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जवान जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था और इन दिनों छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में घर से बाहर निकला और अपने साथ रस्सी भी ले गया।…
Train Cancelled News : बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से 25 जून से 29 जून 2026 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को रद्द करने तथा 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई,14 प्रकरणों में 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर…
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के कई स्थानों पर मध्यम से तीव्र…
Earthquake in Venezuela : काराकास। वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप के कारण हजारों लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के पेजर डाटा के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतकों की संख्या 10 हजार से लेकर एक लाख तक पहुंच सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी काराकास सहित कई शहरों में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़कों पर दरारें…
Horoscope मेष राशि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वृषभ राशि आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मिथुन राशि आज आपको अपने निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।…
कोरबा पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विवाद, अशांति फैलाने की संभावना एवं सार्वजनिक शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 14 प्रकरणों में धारा 128 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 128 BNSS के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है, जिनसे शांति भंग होने अथवा लोक व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना होती है। इस कार्यवाही के माध्यम से…
CG BREAKING : बिलासपुर। दुर्ग जनपद पंचायत के निलंबित मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश पांडेय को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता के साथ विवाद के दौरान कथित रूप से उंगली दिखाकर धमकी देने के मामले में जारी निलंबन आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निलंबन को वैध और नियमसम्मत माना है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के तहत कार्रवाई की गई है। प्रथम दृष्टया उपलब्ध तथ्यों और प्रशासनिक रिकॉर्ड के आधार पर निलंबन आदेश में किसी प्रकार की कानूनी त्रुटि…
