Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के छिरहुट गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए तीन दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकलवाया। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय घुरई बाई की शादी तीन साल पहले दिलीप बैगा से हुई थी। 16 जून को उसकी मौत हो गई थी, जिसे ससुराल पक्ष ने बीमारी का कारण बताते हुए दफना दिया था। हालांकि मायके वालों का आरोप है कि पति अक्सर चरित्र संदेह को लेकर विवाद करता था और…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई शहर के कान्हा विहार स्थित कारोबारी अहिंदर के निवास सहित उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर की गई। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई, कई घंटे चली जांच जानकारी के अनुसार ACB और EOW की टीम सुबह ही कान्हा विहार पहुंच गई थी। अधिकारियों ने कारोबारी से पूछताछ करने के साथ-साथ उसके वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच की। दोपहर तक…
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की कुसमुण्डा खदान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। घटना के बाद खदान क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसा कुसमुण्डा खदान के 3 नंबर बैरियर के पास हुआ। कोयला लोडिंग के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही के बीच एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने दूसरे वाहन चालक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक वाहन सहित लगभग 20 मीटर तक घसीटता चला गया और गंभीर…
Ayodhya Ram Mandir Scam अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की पड़ताल में अब तक 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से करीब 25 लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। पूछताछ किए गए लोगों को अगले आदेश तक बाहर न जाने की चेतावनी दी गई है। SIT का छठे दिन भी जांच अभियान जारी शनिवार को जांच के छठे दिन SIT फिर से मंदिर परिसर पहुंची। टीम ने कर्मचारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ की। माना जा रहा है कि जांच पूरी कर टीम…
CG Engineering Seats Reduced : रायपुर। छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा का दायरा लगातार सिमटता नजर आ रहा है। एक समय जहां प्रदेश में 38 इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित होते थे, वहीं अब इनकी संख्या और घटने जा रही है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रोग्रेसिव क्लोजर को मंजूरी दे दी है। इन कॉलेजों पर गिरी गाज निर्णय के तहत छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज धनोरा (दुर्ग), कोलंबिया इंस्टीट्यूट (रायपुर) और कृष्णा विकास इंजीनियरिंग कॉलेज (रायपुर) नए शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। इन संस्थानों ने स्वयं ही सीट इनटेक शून्य करने का प्रस्ताव…
CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार बाइक पर सवार चार दोस्त सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। शादी में जा रहे थे चारों युवक घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बैकोना गांव की है। जानकारी के मुताबिक, चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से शादी समारोह में शामिल होने ग्राम खजूरी…
CG News : बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करपावंड गांव में जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान विवाद हिंसक हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जमीन मालिक, जमीन बेचने वाले व्यक्ति और राजस्व निरीक्षक (आरआई) के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। क्या है मामला? जानकारी के अनुसार, शेराराम चौधरी ने मदन निषाद से करीब 10 एकड़ 10 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मामला अदालत पहुंचा, जहां फैसला शेराराम चौधरी के…
कोरबा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ग्राम बिंझरा की स्वयंसेवक कुमारी श्रद्धा पटेल ने हरियाणा के हिसार में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागिता कर क्षेत्र, महाविद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। शिविर के सफल समापन के बाद श्रद्धा पटेल अपने गृह ग्राम बिंझरा आई, जहां उनके आगमन पर एनएसएस स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता, सामाजिक दायित्व और नेतृत्व क्षमता से जुड़े विविध कार्यक्रमों में सहभागिता की। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं…
कोरबा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजगरबहार में आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर मानव सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया। 40 डिग्री से अधिक तापमान और उमस भरी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। रक्तदान शिविर में मानवता की सेवा का ऐसा जज्बा देखने को मिला जिसने सभी को भावुक और प्रेरित कर दिया। शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं ने घंटों अपनी बारी का इंतजार किया, लेकिन किसी के चेहरे पर थकान या शिकायत नहीं थी। सभी के मन…
कोरबा स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरबा द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून रविवार को भव्य सामूहिक योग साधना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन अशोक वाटिका, टी.पी. नगर, कोरबा में प्रातः 6 बजे से 7:45 बजे तक संपन्न होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, तनावमुक्त और सकारात्मक बनाने की एक प्राचीन भारतीय जीवनशैली है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।…
