Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG NEWS : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे के बाद विवाद खड़ा हो गया। यह मामला राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल से जुड़ा है, जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। घटना ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हुई, जहां उनकी कार और एक बाइक के बीच टक्कर के बाद कहासुनी का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वेश्वर पटेल अपने चालक के साथ जिला मुख्यालय से अपने गृह ग्राम रोहरा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक उनकी कार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार रोकी…
Rebellion in Indian Politics : नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों एक बार फिर दलों के भीतर उठ रही बगावत और संभावित टूट की चर्चाओं से गर्म है। जहां पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर असंतोष और गुटबाजी की खबरें सुर्खियों में हैं, वहीं महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को भी नए राजनीतिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भारतीय राजनीति का इतिहास एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहा है कि पार्टी में बगावत के बाद आखिर कौन मजबूत हुआ और कौन राजनीतिक तौर पर…
CG NEWS : जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में एक दर्दनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रमेश ने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया…
Explainer : नई दिल्ली। कई दिनों तक चले तनाव, सैन्य कार्रवाई और कूटनीतिक दबाव के बाद अमेरिका और Iran’ के बीच फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति बन गई है। दोनों देशों के बीच हुए ताजा समझौते ने युद्ध की आशंकाओं को काफी हद तक कम कर दिया है। हालांकि अभी अंतिम शांति समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर होना बाकी है, इसलिए दुनिया की निगाहें 19 जून को जेनेवा में होने वाली संभावित वार्ता पर टिकी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्थिति को पूरी तरह शांति नहीं कहा जा सकता। दोनों देशों के बीच एक प्रारंभिक सहमति बनी है,…
अपराधों की वैज्ञानिक एवं प्रभावी विवेचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दिनांक 16.06.26 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष जांजगीर में फिंगर प्रिंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज की फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट श्रीमती विद्या जौहर द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट, NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) तथा MCU के संबंध में विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप विशेष रूप…
जांजगीर-चांपा 17 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा प्रशासनिक एवं कार्यालयीन दृष्टिकोण से भू-अभिलेख शाखा अंतर्गत कार्यरत राजस्व निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत श्री अशोक कुमार साहू को रा.नि.मं. जांजगीर से रा.नि.मं. अमोरा, श्रीमती मिमांशु भास्कर को रा.नि.मं. सुकली से रा.नि.मं. मुलमुला, श्रीमती ऋचा राठौर को रा.नि.मं. बिरगहनी से नजूल चांपा, श्री चंदराम साहू को रा.नि.मं. नवागढ़ से रा.नि.मं. पहरिया (अतिरिक्त प्रभार रा.नि.मं. खिसोरा), श्रीमती पिनाज आर. कुरैषी को रा.नि.मं. अमोरा से रा.नि.मं. बिरगहनी, श्री किशोर सिंह सिदार को रा.नि.मं. शिवरीनारायण से रा.नि.मं. सारागांव, श्री जितेन्द्र सिंह को रा.नि.मं. कोटगढ़…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनावी मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। अब इस मामले में मेरिट के आधार पर सुनवाई आगे बढ़ेगी। मामले की सुनवाई जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिका में सुनवाई के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं, इसलिए इसे खारिज नहीं किया जा सकता। मामले की अगली सुनवाई 23 जून को निर्धारित की गई है। दरअसल, दुर्ग सांसद और पाटन से भाजपा प्रत्याशी रहे विजय बघेल ने वर्ष…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार ने चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत लगभग 755 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन से कोयला परिवहन की क्षमता में उल्लेखनीय…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना भाई को भारी पड़ गया। मनचलों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, केदारपुर इलाके में 24 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ स्कूटी से दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने कथित रूप से युवती को निशाना बनाते हुए उसे गाड़ी से खींचने की कोशिश की और उसके साथ अश्लील हरकत की। जब भाई…
रायपुर, 16 जून 2026/छत्तीसगढ़ में विद्युत टैरिफ के वार्षिक संशोधन के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार ने आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार को न्यूनतम रखने के लिए कई स्तरों पर राहत और संरक्षण की व्यवस्था की है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए औसतन 6.23 प्रतिशत अर्थात लगभग 42 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि स्वीकृत की गई है, लेकिन राज्य में मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना, बिजली बिल समाधान योजना और पीएम सूर्यघर योजना जैसी पहलों के कारण अधिकांश उपभोक्ताओं पर इसका प्रभाव काफी सीमित रहेगा। गौरतलब है कि विद्युत दरों का निर्धारण छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा किया जाता…
