Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर, 15 जून 2026/ बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने आज मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जांच के दौरान गैस सिलेण्डर के ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला, जिसके बाद मामले की सूचना इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन को भी कार्रवाई के लिए भेजी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में गैस एजेंसियों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर, तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बम्लेश्वरी गैस एजेंसी का…
IPS Sundarraj P : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी. अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें एनआईए में महानिरीक्षक (IG) पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उन्हें जल्द से जल्द कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी. बस्तर रेंज के सबसे लंबे समय तक पदस्थ रहने वाले पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रहे हैं। उनके कार्यकाल में नक्सल प्रभावित…
रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग व्दारा जारी नए टैरिफ संशोधन का प्रदेश के 51 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 41 लाख उपभोक्ताओं पर आंशिक ही पड़ेगा। उन पर विद्युत दर संशोधन का प्रभाव शून्य से 3.65 प्रतिशत तक सीमित रहेगा। साथ ही किसानों पर इस वृद्धि का कोई भार नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसका वहन राज्य शासन व्दारा किया जाता है। नये टैरिफ में औसत विद्युत आपूर्ति दर 7.13 रूपये प्रति यूनिट स्वीकृत की गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार न्यूनतम स्लैब 4.40 रूपये प्रति यूनिट की दर से आपूर्ति की जावेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट…
जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 कट्टी धान, एक पिकअप वाहन, स्कूटी, मोटरसाइकिल और 21 हजार रुपये नकद बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विवरण 14 जून की रात लगभग 9 बजे सिद्धि विनायक राइस मिल, चंडीपारा का चौकीदार भोजन करने मुख्य गेट की ओर गया था। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे की फेंसिंग काटकर मिल परिसर में प्रवेश किया और धान की बोरियां पार कर दीं। कुछ देर बाद चेकिंग…
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बनाहिल साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना का विवरण प्रार्थी समीर कुमार मेहर निवासी ग्राम पकरिया (झु), थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.06.26 को वह अपने भाई के साथ बनाहिल साप्ताहिक बाजार गया था, अपनी HF Deluxe ब्लैक रंग मोटरसाइकिल (क्रमांक CG11BM9757) को बाजार परिसर…
जांजगीर-चांपा, 16 जून 2026। जिले में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जिला पंचायत जांजगीर-चांपा द्वारा सभी जनपद पंचायतों में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत दिवस जनपद पंचायत अकलतरा के सभा कक्ष में सरपंचों एवं ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के विभिन्न प्रावधानों, कचरा पृथक्करण, संग्रहण एवं वैज्ञानिक निपटान की जानकारी प्रदान की जा रही…
जांजगीर-चांपा 16 जून 2026। नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर ग्राम चोरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया तथा शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने कहा। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा…
जांजगीर-चांपा,16 जून 2026।कभी बढ़ती खेती लागत और उत्पादन की अनिश्चितता से चिंतित रहने वाले नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कचंदा निवासी किसान श्री मनोहर यादव आज नैनो यूरिया और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से सफलता की नई मिसाल बन रहे हैं। लगभग दो एकड़ भूमि पर खेती करने वाले श्री यादव ने पारंपरिक पद्धतियों के साथ-साथ नवाचार को अपनाने का निर्णय लिया। कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और राज्य शासन की पहल से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी फसलों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग शुरू किया। नई तकनीक के सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखाई देने लगे। फसलों को…
CG BJP Leader Murder : कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करी (Sand Smuggling) के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया है। भाजपा (BJP) के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई, जबकि इस घटना में एक शिक्षक की भी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव की है, जहां रेत कारोबार और अवैध खनन (Illegal Mining) को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि…
कुदमुरा /तौलीपालीः आज नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर ग्राम तौलीपाली एवं बैगामार के प्राथमिक शालाओं में भव्य ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का आयोजन किया गया। भाजपा संगठन के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करना और उन्हें विद्यालय में एक आत्मीय माहौल प्रदान करना था। कार्यक्रम का गरिमामयी शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती और माँ गायत्री जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्यालय की चौखट पर पहली बार कदम रख रहे नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का शिक्षकों और अतिथियों द्वारा तिलक-चंदन लगाकर एवं…
