Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
पेरिस/नई दिल्ली। Narendra Modi बुधवार देर रात (भारतीय समय अनुसार) फ्रांस की राजधानी Paris पहुंचे, जहां होटल के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की, हाथ मिलाया और बच्चों को स्नेह भी दिया। Vivatech 2026 में होंगे शामिल पीएम मोदी गुरुवार को यूरोप के सबसे बड़े तकनीकी आयोजनों में से एक VivaTech में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron भी मौजूद रहेंगे। Vivatech में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप, डिजिटल टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में नई खोजों और इनोवेशन पर चर्चा…
Bhupesh Baghel’ भिलाई। महादेव सट्टा ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े एक कथित चैट स्क्रीनशॉट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले में शिकायत मिलने पर भिलाई-3 पुलिस ने दो यूट्यूबर्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल सामग्री को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें महादेव सट्टा ऐप से जुड़े कथित इंस्टाग्राम अकाउंट और पूर्व…
महिला आरक्षण बिल : नई दिल्ली। देश की राजनीति में पिछले दो हफ्तों में आए बड़े बदलाव ने संसद के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। अब इन घटनाक्रमों का सीधा असर आगामी मानसून सत्र में देखने को मिल सकता है, जहां केंद्र की एनडीए सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल को पास कराने की तैयारी में जुटी है। पहले क्यों अटका था बिल? गौरतलब है कि अप्रैल महीने में विपक्ष की एकजुटता के चलते यह महत्वपूर्ण बिल लोकसभा में महज 54 वोटों से पास नहीं हो सका था। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके…
CG NEWS : रायगढ़। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का जुनून एक नवविवाहिता के लिए जानलेवा साबित हो गया। शहर के कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर के कमरे में सीलिंग फैन से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय वह मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी और पूरा घटनाक्रम उसके फोन में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार मृतका की हाल ही में शादी हुई थी और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। बताया जा रहा है…
Cg Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट…
एवियन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के जिस खूबसूरत शहर एवियन पहुंचे हैं, वो कई मायनों में एकदम खास है. स्विट्जरलैंड के जिनेवा जैसा खूबसूरत एवियन रिसॉर्ट के लिए मशहूर है.आल्प्स पहाड़ियों की तलहटी में मशहूर लेक जेनेवा के तट पर एवियन बसा है.यहां पहाड़ियों से रिस-रिसकर इकट्ठा किया जाने वाला शुद्ध प्राकृतिक पानी भी मिलता है, जो 15 साल में तैयार होता है. ये पानी 140 से ज्यादा देशों में सप्लाई किया जाता है. एवियन शहर का सबसे शुद्ध पानी एवियन का मिनरल वाटर दुनिया भर में अपने प्रीमियम मिनरल वाटर Evian…
कोरबा भाजपा प्रदेश प्रभारी मो. न्याज नूर आरबी ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को ऊजार्धानी की स्थानीय समस्याओं, राखड़ प्रदूषण, शहरी बुनियादी ढांचे की बदहाली और जनहित के कार्यों के त्वरित निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर श्री साहू ने उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस असवर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित पार्षद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन में कहा गया कि कोरबा के नागरिक आज कई बुनियादी और गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। शहर के लिए सुव्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम नाली…
कोरबा कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं पत्रकार जितेंद्र राजपूत की पूज्य माता सुशीला देवी का आकस्मिक निधन हो गया हैं। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हुआ। इस दुखद खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, स्थानीय राजनीतिक, सामाजिक और अधिवक्ता संघ, पत्रकार संघ सहित पुरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रीमती सुशीला देवी के निधन पर कोरबा अभिभाषक मंच के सभी सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंच के पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा…
US-Iran Agreement वर्साय/तेहरान। Donald Trump ने Iran के साथ एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर वैश्विक कूटनीति में बड़ा कदम उठाया है। यह समझौता फ्रांस के ऐतिहासिक Palace of Versailles में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद हुआ, जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति Emmanuel Macron के साथ रात्रिभोज के दौरान इस पर मुहर लगाई गई। समझौते का मुख्य उद्देश्य: संघर्ष विराम और स्थिरता इस समझौते का प्रमुख उद्देश्य मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी सैन्य तनाव को समाप्त करना है। दोनों देशों ने तत्काल प्रभाव से सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमति जताई है। खासतौर पर लेबनान सहित…
Horoscope मेष आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृषभ पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मिथुन आज आपकी संवाद क्षमता आपको लाभ दिला सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्क भावनाओं…
