Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
एनटीपीसी कोरबा ने अपने प्रमुख नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026 के सातवें संस्करण का सफलतापूर्वक समापन एक भव्य समारोह के साथ किया। यह आयोजन आसपास के गांवों की 123 बालिकाओं की सीख, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समग्र विकास की एक माह लंबी प्रेरणादायक यात्रा का उत्सव था। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों, रचनात्मक परियोजनाओं तथा विभिन्न शिक्षण उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रदर्शनी ने कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं में विकसित हुई रचनात्मकता,…
जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो अपराधियों के उपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अकुंश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) जी द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की सक्त निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल जी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदशन पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा दिनांक 16.06.26 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम डेरागढ़ में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी विष्णु लाल बरेठ पिता श्रीराम उम्र उम्र…
Abhijeet Dipke Slapped : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय हुई जब अभिजीत दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी बीच भीड़ में से…
CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा वार्ड स्थित उनके घर पर की गई, जो पिछले चार घंटे से अधिक समय तक जारी रही। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। ■ दो वाहनों में पहुंची ED टीम, दस्तावेजों की जांच जारी जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुरक्षा बलों के साथ दो वाहनों में मौके पर पहुंची। घर के अंदर 6 से अधिक अधिकारी मौजूद रहकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड…
CG BREAKING : रायपुर। राजधानी रायपुर के बिरगांव क्षेत्र में स्थित शहीद नंद कुमार पटेल कॉलेज मैदान में मंगलवार को एक युवक पर चाकू और डंडों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक क्रिकेट खेलने के लिए शहीद नंद कुमार पटेल कॉलेज मैदान पहुंचा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों की अचल संपत्तियों के आवंटन, बिक्री और हस्तांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका (अचल संपत्ति व्ययन) नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की जमीन, दुकान, भवन तथा अन्य अचल संपत्तियों की बिक्री या हस्तांतरण बिना ई-निविदा (ई-टेंडर) प्रक्रिया के नहीं किया जा सकेगा। राज्य सरकार ने सभी नगरीय निकायों को नए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। शासन…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को भाजपा नेता और बालको मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर हुए जानलेवा हमले से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल भाजपा नेता का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। शिव बालक सिंह तोमर अपने भतीजे से मुलाकात करने जिला जेल जा रहे…
Rapper Appy Raja : रायपुर। छत्तीसगढ़ी रैप संगीत की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। अपनी अनोखी शैली और छत्तीसगढ़ी भाषा में रैप गानों के लिए पहचान बनाने वाले लोकप्रिय रैपर एप्पी राजा का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में उनका इलाज जारी था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, एप्पी राजा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी हालत…
CG Weather : रायपुर। जून का पहला पखवाड़ा समाप्त होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में दिन के समय गर्म हवाओं और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश, तेज हवाएं और मेघगर्जन की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की रफ्तार…
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा बलौदा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम (MV Act) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर आवागमन रोकने परियोजना निदेशक को लिखा गया पत्र सड़क…
