Monday, July 7, 2025

IIT दिल्ली में B Tech स्टूडेंट ने आत्महत्या की:पुलिस बोली- एकेडमिक स्ट्रेस में उठाया कदम; दो महीने में दूसरी घटना

दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में 21 साल के बीटेक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार, 1 सितंबर की शाम को स्टूडेंट का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, स्टूडेंट की पहचान अनिल कुमार (21) के रूप में की गई है। वह IIT दिल्ली में मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग साइंस के 2019-2023 बैच का स्टूडेंट था।

अनिल IIT दिल्ली के विंध्यांचल हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जून में अनिल का कोर्स खत्म हो गया था। हालांकि, कुछ सब्जेक्ट्स में पास न होने के कारण उसे छह महीने के एक्सटेंशन पर रखा गया था।

एग्जाम क्लियर नहीं होने से स्टूडेंट तनाव में था
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे की है। उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्टूडेंट का कमरा अंदर से बंद था।

दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई और स्टूडेंट को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, स्टूडेंट के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। माना जा रहा है कि एग्जाम क्लियर न होने की वजह से स्टूडेंट तनाव में था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो महीने के दौरान IIT दिल्ली में स्टूडेंट के सुसाइड का दूसरा मामला
पिछले दो महीने के दौरान IIT दिल्ली में बीटेक के स्टूडेंट के आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 8 जुलाई को IIT दिल्ली के उदयगिरि हॉस्टल में B Tech फोर्थ ईयर के स्टूडेंट आयुष (20) ने अपने कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -