Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Petrol Diesel Crisis : पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हड़कंप’ रायपुर में रातभर लाइनें, 300 पंपों पर सप्लाई ठप

    May 14, 2026

    CG NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता’ 15 लाख की इनामी नक्सली गिरफ्तार, एक और बड़े कैडर का सरेंडर

    May 14, 2026

    कोरबा हादसा: तैराकी समझते रहे दोस्त, पानी में डूबता रहा युवक

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पाकिस्तान का बुरा हाल! जनवरी में 74 आतंकी हमले, 245 लोगों की हुई मौत; देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड
    Featured

    पाकिस्तान का बुरा हाल! जनवरी में 74 आतंकी हमले, 245 लोगों की हुई मौत; देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड

    News EditorBy News EditorFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान को बदले में वही मिल रहा है जो उसने अब तक दुनिया को दिया है। अब आतंकवाद का दंश पाकिस्तान के लिए नासूर बनता जा रहा है। साल 2025 में जनवरी महीने की बात करें तो यहां आतंकवादी हमले बढ़े हैं। यह बीते साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर 2024 की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है। एक थिंक टैंक ने इस बारे में जानकारी दी है। आतंकवाद ना सिर्फ पाकिस्तान के आर्थिक विकास को प्रभावित कर रहा है बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में है।

    क्या कहते हैं आंकड़े

    पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज की ओर से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए ‘डॉन’ अखबार ने बताया कि देश भर में कम से कम 74 आतंकवादी हमलों में 91 लोगों की मौतें हुईं, जिनमें 35 सुरक्षाकर्मी, 20 नागरिक और 36 आतंकवादी शामिल हैं। वहीं, 117 घायलों की सूची में सुरक्षा बल के 53 जवान, 54 नागरिक और 10 आतंकवादी शामिल हैं।

    245 लोगों की हुई मौत

    रिपोर्ट में यह कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में जनवरी में 185 आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही जनवरी, आतंकवादियों के मारे जाने के मामले में दूसरा सबसे घातक महीना बन गया है। वर्ष 2016 के बाद से, एक महीने में मारे गए आतंकवादियों की सबसे अधिक संख्या दिसंबर 2024 में रही थी, जब सुरक्षा बलों ने 190 आतंकवादियों को मार गिराया था। जनवरी में आतंकवादी हमलों और सुरक्षा बलों के अभियानों में कुल 245 लोगों की मौत हुई, जिनमें 185 आतंकवादी, 40 सुरक्षा कर्मी और 20 नागरिक शामिल थे।

    खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे अधिक प्रभावित

    खैबर पख्तूनख्वा सबसे अधिक प्रभावित प्रांत रहा, उसके बाद बलूचिस्तान का स्थान है। जनवरी में दो आत्मघाती बम विस्फोट भी हुए, दोनों ही बलूचिस्तान में हुए। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने एक की जिम्मेदारी ली, जबकि प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली। इसके अलावा, रिपोर्ट में अपहरण की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी गई। आतंकवादियों ने कम से कम 37 व्यक्तियों का अपहरण कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Petrol Diesel Crisis : पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हड़कंप’ रायपुर में रातभर लाइनें, 300 पंपों पर सप्लाई ठप

    May 14, 2026

    CG NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता’ 15 लाख की इनामी नक्सली गिरफ्तार, एक और बड़े कैडर का सरेंडर

    May 14, 2026

    कोरबा हादसा: तैराकी समझते रहे दोस्त, पानी में डूबता रहा युवक

    May 14, 2026

    IMD Weather Warning : UP में आंधी-तूफान से 94 मौतें, हीटवेव रेड अलर्ट जारी

    May 14, 2026

    Chhattisgarh Fraud News : जमीन के नाम पर महाठगी , 3.32 करोड़ ऐंठकर फरार हुए आरोपी बाप-बेटे, पुलिस जांच में जुटी

    May 14, 2026

    CG BREAKING : दिल दहला देने वाली वारदात’ खाट पर खून से लथपथ मिले परिवार के 4 सदस्य, इलाके में दहशत

    May 14, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Petrol Diesel Crisis : पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हड़कंप’ रायपुर में रातभर लाइनें, 300 पंपों पर सप्लाई ठप

    May 14, 2026

    CG NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता’ 15 लाख की इनामी नक्सली गिरफ्तार, एक और बड़े कैडर का सरेंडर

    May 14, 2026

    कोरबा हादसा: तैराकी समझते रहे दोस्त, पानी में डूबता रहा युवक

    May 14, 2026

    IMD Weather Warning : UP में आंधी-तूफान से 94 मौतें, हीटवेव रेड अलर्ट जारी

    May 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.