Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बस्तर फाइटर्स की कमांडो सुनैना ने गर्भावस्था के 7वें महीने तक की जंगल गश्त
    Chhattisgarh

    बस्तर फाइटर्स की कमांडो सुनैना ने गर्भावस्था के 7वें महीने तक की जंगल गश्त

    News EditorBy News EditorMarch 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 08 मार्च 2024/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा जिले के जावंगा पहुंचे। यहां उन्होंने डीआरजी, सीआरपीएफ और नारायणपुर के बस्तर फाईटर्स की सैनिक महिलाओं से संवाद किया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री से बस्तर फाइटर्स की दल कमान्डर सुनैना पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने होम गार्ड के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। वहां से लेकर अब तक उन्हें लगातार प्रशंसा और प्रोत्साहन मिला। एक कमांडों के रूप में उन्होंने अपनी गर्भावस्था के 7वें महीने तक जंगल गश्त की। उन्हें इसकी प्रशंसा केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी से भी मिली। नक्सली मुठभेड़ में उनकी भूमिका के परिणाम स्वरूप उन्हें आउट ऑफ टर्न पदोन्नति भी मिली है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्चर्य व्यक्त कर कहा कि आज बहुत ही भावुक करने वाला दिन है। बचपन में मुझसे एक बुजुर्ग पूछते थे कि क्या मैं अपने हाथ में एक ईट लेकर 9 महीने तक चल सकता हूं। मेरा जवाब था कि बिलकुल नहीं 9 महीना क्या शायद एक दिन भी मैं इतना बोझ लेकर नहीं चल सकता। तब मेरे बुजुर्ग बताते थे कि सोचों एक मां 9 महीना तक अपने पेट में एक बोझ लिए चलती रहती है और उसको यो बोझ भी नहीं मानती, उसको यो जीवन मानती है। इसीलिए मां को महान माना गया है। आपने अपनी गर्भावस्था के दौरान भी अपने व्यावसायिक कर्तव्य के लिए कठिन शारीरिक परिश्रम जारी रखा, जिसको लोग सामान्य समय में भी करने में आलस्य करते हैं। आज मैं कितनी ही मांओं की तस्वीर देखता हूं जो गर्भावस्था में भी कठिन नौकरी दिन-रात करती रहती हैं। आप लोगों का त्याग अतुलनीय है।

    मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान दंतेश्वरी फाइटर्स की सैलेंद्री ने उन्हें बताया कि वह 33 साल की गृहिणी थी साथ ही दो बच्चों की मां भी है। उन्हें वर्दी के आकर्षण ने सुरक्षा बल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। दो बार उन्होंने प्रवेश परीक्षा दिलाई जिसमें वो असफल रही। अंततः सभी बाधाओं को पार करते हुए सफल होकर आज वो जॉब कर रही है, साथ ही अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है।
    मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनकर आश्चर्यचकित होते हुए कहा कि 33 वर्षीय सामान्य गृहणी साथ ही दो बच्चों की मां होने के बावजूद आपने पुलिस कॉन्सटेबल की फिजिकल परीक्षा को सरलता से क्वालिफाई किया, ये आसान बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आप इस हॉल में बैठी इस स्कूल की बच्चियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। आपका जीवन अतुलनीय है। आप अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए फेल होने के बावजूद डटी रहीं और अंततः सफल हुईं। ये एक मां ही कर सकती है। मां तुझे सलाम।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, बैंक और कोषालय 28 अगस्त को रहेंगे बंद

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.