Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बरपाली सेप्टिक टैंक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी मनोज उरांव अंबिकापुर से गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Telangana CM Statement : रेवंत रेड्डी का विवादित बयान, बोले- राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान, BJP पर साधा निशाना

    September 29, 2026

    CG Transfer List: कई अपर कलेक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महिला सुरक्षा को लेकर घड़ियाली आँसू बहाने से पहले सुप्रिया को कांग्रेस शासनकाल की करतूतों को खंगाल लेना था : भाजपा
    Chhattisgarh

    महिला सुरक्षा को लेकर घड़ियाली आँसू बहाने से पहले सुप्रिया को कांग्रेस शासनकाल की करतूतों को खंगाल लेना था : भाजपा

    News EditorBy News EditorSeptember 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही ओछी राजनीति पर तीखा हमला बोला है। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत को छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर पत्रकार वार्ता लेकर घड़ियाली आँसू बहाने से पहले छत्तीसगढ़ के कांग्रेस शासनकाल की करतूतों को खंगाल लेना था। भूपेश सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार-आनाचार की करतूतों को जानने के बाद श्रीनेत इस तरह का मिथ्या प्रलाप नहीं करतीं।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस का समूचा राजनीतिक चरित्र शुरू से महिला विरोधी रहा है। नैना साहनी, जेसिका लाल की हत्या के मामलों की याद दिलाते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत आज जिस कुर्सी पर बैठी हैं, कभी उस कुर्सी पर बैठने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ इसी छत्तीसगढ़ में क्या कुछ नहीं घटा? उन्हें कमरे में बंद करके उनसे दुर्व्यवहार किया गया और कांग्रेस के प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक आँसू बहातीं राधिका खेड़ा ने गुहार लगाई, लेकिन जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो विवश होकर कांग्रेस से उनको इस्तीफा देना पड़ा। श्री गुप्ता ने श्रीनेत से सवाल किया कि वह बताएँ कि प्रियंका चतुर्वेदी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कांग्रेस क्यों छोड़ी? श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का न कोई सम्मान है, और न ही महिलाओं का आत्म-सम्मान सुरक्षित है। कांग्रेस की भूपेश सरकार के एक मंत्री ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों को छोटी और साधारण घटना और तत्कालीन महिला आयोग की अध्यक्ष ने दुष्कर्म की घटनाओं को आपसी सहमति से बना संबंध बताकर महिलाओं के आत्म-सम्मान को रौंदने का काम तक किया था।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोण्डागाँव के मामले में सुप्रिया श्रीनेत ने सपेद झूठ बोलकर तथ्यहीन बात कही है। इसी कोण्डागाँव में कांग्रेस की भूपेश सरकार के समय दुष्कर्म पीड़िता एक महिला की एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई थी। जब पीड़ित महिला और उसके व्यथित पिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया तब कहीं जाकर उस मामले में एफआईआर हुई थी। इतना ही नहीं, रतनपुर में एक बेटी के साथ बलात्कार हुआ, और जब उसकी विधवा माँ एफआईआर कराने पहुँची तो बजाय बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करने के पुलिस ने उसकी माँ को ही अनाचार कराने के मामले में जेल में डाल दिया था। कांग्रेस के राज की उन एफआईआर पर आज भाजपा सरकार के राज में कार्रवाई हो रही है। श्रीनेत बताएँ, यह कैसा राज चला रही थी कांग्रेस की भूपेश सरकार? श्री गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के साथ ऐसे-ऐसे जघन्य अपराध करने वाली कांग्रेस देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है? महिलाओं को लेकर आज रूदन करने और आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार कांग्रेस नहीं रखती।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने न केवल महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का काम किया है, बल्कि दीगर अपराधों पर भी अंकुश कायम किया है। भूपेश बघेल जी के कार्यकाल में सूखे नशे एवं अवैध शराब का कारोबार गली मोहल्ले तक पहुंच गया था , जो अपराध की मूल जड़ बना इस अवैध कारोबार को मुख्यमंत्री विष्णु देव जी की भाजपा सरकार इसे समूल नष्ट करने पर संकल्पित है।भाजपा शासनकाल में बलात्कार के 600 मामले का आरोप लगाया है कि 1 जनवरी से लेकर 30 जून 2024 तक दर्ज हुए हैं,उन्हें मालूम होना चाहिए कांग्रेस के शासनकाल में यह आँकड़ा 1 जनवरी से 30 जून 2023 तक 1294 था। बलात्कार के मामलों में भाजपा शासनकाल में 50 फीसदी की कमी आई है। इसी प्रकार सारे अपराधों की जड़ सूखे नशे के अवैध कारोबार पर भी प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार चोट कर रही है। स्वपाक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम-1985 के तहत भाजपा सरकार ने 30 जून 2024 तक 809 मामले दर्ज कर कार्रवाई की है। इसी प्रकार आबकारी अधिनियम-1915 के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी से 30 जून 2024 तक 18,874 मामलों पर कार्रवाई की है।
    —————–

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बरपाली सेप्टिक टैंक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी मनोज उरांव अंबिकापुर से गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Telangana CM Statement : रेवंत रेड्डी का विवादित बयान, बोले- राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान, BJP पर साधा निशाना

    September 29, 2026

    CG Transfer List: कई अपर कलेक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

    September 29, 2026

    Sambhal Violence Case : संभल हिंसा केस में मुल्ला अफरोज को राहत, NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर जुर्माना

    September 29, 2026

    पुरानी पेंशन की मांग को लेकर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को अधिकार मंच ने सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    September 29, 2026

    बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 29, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    बरपाली सेप्टिक टैंक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी मनोज उरांव अंबिकापुर से गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Telangana CM Statement : रेवंत रेड्डी का विवादित बयान, बोले- राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान, BJP पर साधा निशाना

    September 29, 2026

    CG Transfer List: कई अपर कलेक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

    September 29, 2026

    Sambhal Violence Case : संभल हिंसा केस में मुल्ला अफरोज को राहत, NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर जुर्माना

    September 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.