Wednesday, October 29, 2025

Birth-Death Certificate : महारजिस्ट्रार कार्यालय ने किया नया पोर्टल लॉन्च, अब घर बैठे बनेगा जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र

रायपुर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अब राज्य में सभी Birth-Death Certificates ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का शुरुआत! राजनीतिक दलों के साथ सीईओ ने की महत्वपूर्ण बैठक तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ प्रेस वार्ता

अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए केवल डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र ही वैध दस्तावेज माना जाएगा। अब नागरिकों को नगर निगम या पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन, सत्यापन और प्रमाणपत्र डाउनलोड — सभी प्रक्रिया एक ही ऑनलाइन पोर्टल से होगी।

राज्य सरकार का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे और नागरिकों को सुविधा मिलेगी। यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -