Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » समाज के सभी वर्गों के विकास हेतु काम कर रही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार : सरोज पांडे
    Chhattisgarh

    समाज के सभी वर्गों के विकास हेतु काम कर रही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार : सरोज पांडे

    News EditorBy News EditorMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने मरवाही विधानसभा के अंतर्गत पेण्ड्रा ग्रामीण मंडल के ग्राम देवरीकला, कुदरी,झाबर,अमरपुर एवं पतगंवा में बैठके ली एवं जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने कहा है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गांव गरीब आदिवासियों महिलाओं एवं किसानों बेरोजगारों की चिंता करती है तथा उसकी नीतियां समाज के हर वर्ग को लेकर चलने का है। भाजपा विकास के काम करती है वहीं इसके विपरीत कांग्रेस विकास के मामले में शून्य है तथा भ्रष्टाचार के मामले में सबसे आगे। भारत के एसपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबको साथ लेकर चलने की नीति के कारण आज भारत की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला है यह भाजपा में ही संभव है।
    अपने जनसंपर्क की शुरुआत सरोज पांडे ने पेंड्रा के ग्राम देवरीकला से की। जहां उन्होंने आदिवासी परिवारों के घरों में जाकर उनसे मेल मुलाकात कर उनसे हाल-चाल जाना उनकी समस्याएं सुनी। यहां ग्रामीणों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने वर्तमान कांग्रेस सांसद ज्योत्स्ना महंत पर मरवाही क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे ले जाने का आरोप लगाया। सरोज पांडे ने कहा कि ज्योत्सना महंत को संसद के रूप में नियुक्ति उनके पति डॉक्टर चरण में दास महंत ने दी थी।
    उन्होंने ना तो क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य किया और ना ही उन्होंने अपना चुनाव प्रचार किया था उनके चुनाव प्रचार की कमान तो उनके पति डॉक्टर चरण दास महंत के पास थी ‌‌। पिछले वर्षों में जब से यहां महंत परिवार संसद के रूप में है यहां कोरबा लोकसभा क्षेत्र का विकास शून्य हो गया है। एक सांसद के रूप में मरवाही क्षेत्र के विकास में उनकी उपलब्धि शून्य है। यदि कोई उपलब्धि हो तो उन्हें जनता के सामने आकर बताना चाहिए कि उन्होंने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ किया है परंतु उनका दुर्भाग्य है कि उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है ‌ उन्होंने कभी क्षेत्र हित की आवाज लोकसभा में भी नहीं उठाई ऐसे सांसद से जनता को क्या फायदा है। इसका जवाब मरवाही विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें इस चुनाव में दे रही है।
    भाजपा की सांसद प्रत्याशी सरोज पांडे ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह शासन की योजनाओं के लिए आगे आए तथा छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारत सरकार की आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान योजना किसानों को बोनस तथा समर्थन मूल्य धान खरीदी से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बड़ा है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को भाजपा ने छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया है वे छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में दिन-रात काम कर रहे हैं वहीं केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का कल्याण कर रही है इस बार पुनः भाजपा का सांसद चुनकर लोकसभा में भेजना है तथा भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीटों से जिताना है तथा एक बार फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार मिलकर कोरबा लोकसभा लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ को विकास में आगे ले जाएगी। डबल इंजन की सरकार से जनता का भला होगा ।
    इस अवसर पर विधायक प्रणव मरपच्ची,जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंग चौहान,मंडल अध्यक्ष छोटेलाल सोनी,दिनेश मरावी,राजकुमार पुरी, महाजन पोर्ते ,समीरा पैकरा, विभा नहरेल,मनीष श्रीवास ,सुनील शुक्ला सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026

    विद्या भारती प्रश्न मंच अकलतरा विभाग स्तरीय अंशिका प्रथम स्थान आने पर प्रांत स्तरीय तात्कालिक भाषण में हिस्सा लेने रवाना हुई अंशिका ऐरन अग्रवाल

    October 4, 2026

    सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ विद्या भारती अखिल भारतीय प्रश्न मंच संस्कृति महोत्सव 2026 तरुण वर्ग तात्कालिक भाषण विषय पर्यावरण चांपा प्रथम स्थान अंशिका अग्रवाल ने बाजी मारी

    October 4, 2026

    चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026

    विद्या भारती प्रश्न मंच अकलतरा विभाग स्तरीय अंशिका प्रथम स्थान आने पर प्रांत स्तरीय तात्कालिक भाषण में हिस्सा लेने रवाना हुई अंशिका ऐरन अग्रवाल

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.