Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों द्वारा तलाश में सहयोग की अपील।

    November 12, 2026

    वन्यप्राणी अवैध शिकार के संबंध में

    November 12, 2026

    एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब
    Chhattisgarh

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    News EditorBy News EditorNovember 12, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन को यादगार बनाने के लिए भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को जिला भाजपा कार्यालय, कोरबा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की। बैठक में संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आयोजन की सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

    बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के प्रस्तावित प्रवास, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, आवागमन, वाहन व्यवस्था तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

    10 हजार से अधिक लोगों के साथ धर्मजयगढ़ पहुंचेगा कोरबा जिला : गोपाल मोदी

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि 15 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने जा रही है। यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पश्चात श्री नितिन नवीन जी का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन हो रहा है। उनके स्वागत एवं अभिनंदन के साथ भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को भव्यता से मनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है और यहां जनजातीय समाज के भाई-बहनों की बड़ी संख्या है। ऐसे में कोरबा जिले से कम से कम 10 हजार लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनजातीय समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 15 नवंबर को प्रातः 8:00 से 8:30 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में धर्मजयगढ़ पहुंचें। हम सभी मिलकर भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाएंगे और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐतिहासिक अभिनंदन करेंगे।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास संगठन के लिए गौरव का अवसर : अभिषेक शुक्ला
    संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला ने कहा कि 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का आगमन हो रहा है। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में जनजातीय समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। साथ ही भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी व्यापक संख्या में उपस्थित रहेंगे। इसी उद्देश्य से तैयारियों की समीक्षा एवं संगठनात्मक समन्वय के लिए यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

    जनजातीय समाज के गौरव और विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : कृष्णकांत चंद्रा

    जिला प्रभारी श्री कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जनजातीय समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन उनके गौरव, सम्मान और विकास के लिए अपेक्षित कार्य नहीं किए। इसके विपरीत केंद्र एवं राज्य सरकार ने जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर धर्मजयगढ़ में छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी मुख्य अतिथि होंगे। इस आयोजन में जनजातीय समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होंगे और कोरबा जिले की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।

    वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति

    बैठक में प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, राज्य हाथकरधा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, नगर पालिका बाकी मोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा, जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष अशोका बाई कंवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रुक्मणी नायर, योगेश जैन, रेणुका राठिया, लक्की नंदा, सचेतक सत्येंद्र दुबे, जिला मंत्री सतीश झा, अजय कंवर, कमला बरेठ, कमला किंडो, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, मनोज राठौर, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, अजय चंद्रा, प्रदीप सिंह, अविनाश दुबे, डॉ. विजय राठौर, कुलसिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, रामनारायण सराफ, राजेश लहरे, उत्तम सिंह रंधावा, संजय शर्मा (दीपका) एवं द्वारिका शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी, कोरबा एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, समस्त मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल कार्यक्रम प्रभारी, वाहन प्रभारी, शक्तिकेंद्र कार्यक्रम एवं वाहन प्रभारी तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।

    एकजुटता और समन्वय के साथ ऐतिहासिक आयोजन का संकल्प

    बैठक में संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

    बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों द्वारा तलाश में सहयोग की अपील।

    November 12, 2026

    वन्यप्राणी अवैध शिकार के संबंध में

    November 12, 2026

    एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    पुरानी रंजिश के चलते शराब के नशे में आरोपी ने घर के पास पहुंचकर किया था प्राणघातक हमला

    November 12, 2026

    कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की खबर से मची अफरा-तफरी, जांच के बाद ट्रेन रवाना

    November 12, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    कोरबा पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों द्वारा तलाश में सहयोग की अपील।

    November 12, 2026

    वन्यप्राणी अवैध शिकार के संबंध में

    November 12, 2026

    एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.